Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पंजाब

श्री गुरु रविदास जी महाराज का संदेश पंजाब के कोने-कोने तक पहुंचेगा

Updated on Tuesday, June 30, 2026 20:15 PM IST

संगरूर; 30 जून: श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को ऐतिहासिक और श्रद्धापूर्वक मनाने की पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज 50 मोबाइल डॉक्यूमेंट्री वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वैनें गुरु जी के समानता, सामाजिक न्याय, श्रद्धा और विश्वव्यापी भाईचारे के शाश्वत संदेश को प्रदेश के कोने-कोने तक पहुंचाएंगी। इस विशेष रूप से तैयार किए गए अभियान के तहत एलईडी से लैस मोबाइल वैनों के माध्यम से पंजाब के सभी 23 जिलों के लगभग 13,000 गांवों में श्री गुरु रविदास जी महाराज के जीवन, दर्शन और पवित्र शिक्षाओं पर आधारित 30 मिनट की डॉक्यूमेंट्री दिखाई जाएगी। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर घर, विशेषकर युवा पीढ़ी, गुरु जी के भेदभाव रहित समानता वाले समाज की प्रेरणा से प्रेरित हो सके।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डॉक्यूमेंट्री वैनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

श्री गुरु रविदास जी महाराज का संदेश पंजाब के 23 जिलों के 13,000 गांवों तक पहुंचाने के लिए 50 डॉक्यूमेंट्री वैनों को एक साथ दिखाई हरी झंडी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

12 फुट × 8 फुट की एलईडी स्क्रीन पर दिखाई जाएगी 30 मिनट की डॉक्यूमेंट्री: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को मनाने के लिए पंजाब सरकार वर्ष भर चलने वाले समारोहों पर 100 करोड़ रुपये खर्च करेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान


यह पहल भगवंत मान सरकार द्वारा 650वें प्रकाश पर्व के लिए तैयार किए गए वर्ष भर के कार्यक्रमों का अहम हिस्सा है, जिसके लिए श्री गुरु रविदास जी महाराज की शाश्वत विरासत के सम्मान और उनके संदेश के अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार के लिए कार्यक्रमों की श्रृंखला हेतु 100 करोड़ रुपये आरक्षित रखे गए हैं।


इस अवसर को बेहद गर्व की बात बताते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह एक और ऐसी नेक पहल है जो श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रति प्रदेश की श्रद्धा और सम्मान को दर्शाती है। मुख्यमंत्री ने कहा, "श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान के प्रतीक के रूप में एक और नेक पहल की शुरुआत करना हम सभी के लिए बहुत गर्व की बात है। मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस और अब श्री गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व मनाने का सौभाग्य मिल रहा है।"

यह डॉक्यूमेंट्री श्री गुरु रविदास जी महाराज को सच्ची श्रद्धांजलि है, जिन्होंने भेदभाव रहित समाज की कल्पना की थी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस और अब श्री गुरु रविदास जी महाराज का 650वां प्रकाश पर्व मनाने का सौभाग्य मिला: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

श्री गुरु रविदास जी ने हमेशा समानता पर आधारित और भेदभाव से मुक्त समाज के निर्माण पर जोर दिया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान


इन समारोहों के प्रति अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "राज्य सरकार श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को मनाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही है और इस नेक कार्य के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट आरक्षित रखा गया है। गुरु जी के संदेश को विश्व भर में फैलाना हम सभी का साझा फर्ज है।"

वर्तमान समय में गुरु जी की शिक्षाओं की प्रासंगिकता पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "श्री गुरु रविदास जी महाराज ने समूची मानवता के कल्याण और समाज के सभी वर्गों में समानता का संदेश दिया, जिससे समानता के मूल्यों पर आधारित समाज का निर्माण हुआ। उन्होंने ऐसे आदर्श समाज की कल्पना की, जहां किसी को भी कोई दुख-तकलीफ न हो।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं और दर्शन से प्रेरित समाज के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, "श्री गुरु रविदास जी महाराज एक महान आध्यात्मिक मार्गदर्शक और गरीबों तथा दबे-कुचले लोगों के मसीहा थे, जिन्होंने हमें नेक और सच्चा जीवन जीने की शिक्षा दी। यह प्रकाश पर्व हमारे लिए स्वयं को ऐसे समाज के निर्माण के लिए पुनः समर्पित करने का अवसर है, जहां हर इंसान बिना किसी भेदभाव के स्वाभिमान और सम्मान के साथ अपना जीवन व्यतीत कर सके।"

इस पहल के विवरण साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की कि श्री गुरु रविदास जी के जीवन, दर्शन और पवित्र शिक्षाओं को पंजाब के हर घर तक पहुंचाने के लिए एक विशेष डॉक्यूमेंट्री अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने बताया, "आज 50 मोबाइल डॉक्यूमेंट्री वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जा रहा है, जो गांव-गांव जाकर यह डॉक्यूमेंट्री दिखाएंगी। ये वैनें पंजाब के सभी 23 जिलों के लगभग 13,000 गांवों को कवर करेंगी और हर वैन पर 12 फुट × 8 फुट की बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। यह 30 मिनट की डॉक्यूमेंट्री संक्षिप्त, अर्थपूर्ण और बहुत प्रभावशाली है, जो श्री गुरु रविदास जी महाराज की शिक्षाओं को लोगों तक पहुंचाएगी।"

अभियान के उद्देश्य पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "इस पहल का मुख्य उद्देश्य गुरु साहिब के सामाजिक समानता और प्रभु भक्ति के शाश्वत संदेश को हर घर तक पहुंचाना है। इस डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से राज्य सरकार का उद्देश्य युवा पीढ़ी को श्री गुरु रविदास जी की नेक शिक्षाओं से जोड़ना है ताकि वे समानता और सद्भावना पूर्ण समाज के निर्माण में योगदान दे सकें। यह डॉक्यूमेंट्री श्री गुरु रविदास जी को सच्ची श्रद्धांजलि है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन जात-पात के भेदभाव और सामाजिक असमानता जैसी कुरीतियों को समाप्त करने के लिए समर्पित कर दिया।"
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह और तरुनप्रीत सिंह सौंद भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X