Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पंजाब

मुख्यमंत्री माताओं-बेटियों सम्मान योजना पर एन.के. शर्मा ने उठाए गंभीर सवाल

Updated on Tuesday, June 30, 2026 19:57 PM IST

जीरकपुर, 30 जून। शिरोमणि अकाली दल के कोषाध्यक्ष एवं डेराबस्सी के पूर्व विधायक एन.के. शर्मा ने पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री माताओं-बेटियों सम्मान योजना' को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि इस योजना को निष्पक्ष तरीके से लागू करने के बजाय राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने पूरे मामले की जांच सीबीआई या किसी अन्य स्वतंत्र एजेंसी से कराने की मांग की।

- राजनीतिक पक्षपात के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

पत्रकारों से बातचीत के दौरान शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के दौरान प्रत्येक पात्र महिला को हर महीने 1,000 रुपये देने का वादा किया था, लेकिन चार वर्षों तक इसे लागू नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि अब योजना का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद भी लाभार्थियों के चयन में पारदर्शिता नहीं दिखाई दे रही है और सरकार इस योजना का इस्तेमाल वोट बैंक की राजनीति के लिए कर रही है।

शर्मा ने कहा कि "सखियों" की नियुक्ति बिना किसी स्पष्ट मानदंड के की गई है तथा आवेदन पत्र भरवाने की प्रक्रिया में भी पक्षपात के आरोप सामने आ रहे हैं। उन्होंने एक कथित वीडियो का हवाला देते हुए दावा किया कि कुछ लोग केवल आम आदमी पार्टी के समर्थकों के ही आवेदन जमा करने की बात कर रहे हैं।
इस मौके पर वार्ड नंबर 13 की सखी एवं समाजसेवी जसविंदर कौर ने भी आरोप लगाया कि उसी वार्ड की आम आदमी पार्टी की कथित कोऑर्डिनेटर शरणजीत कौर उनके घर आईं और कहा कि केवल उन महिलाओं के आवेदन जमा किए जाएंगे जिन्होंने आम आदमी पार्टी को वोट दिया है, जबकि अन्य राजनीतिक दलों से जुड़ी महिलाओं के आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे।
एन.के. शर्मा ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि योजना का लाभ प्रत्येक पात्र महिला को बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के मिले।
Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X