चंडीगढ़, 28 जून: पंजाब भर में पंजाब भर में बिजली कटौती से परेशान किसानों द्वारा आज किए जा रहे विरोध प्रदर्शन और पिछले कुछ दिनों से जारी धरनों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ‘आठ घंटे बिजली’ और ‘बिजली सरप्लस’ के दावों की पूरी तरह पोल खोल दी है। यह तीखी प्रतिक्रिया भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने दी। ढिल्लों ने पंजाब में धान की रोपाई के दौरान पैदा हुए बिजली संकट को लेकर मान सरकार को घेरते हुए कहा कि बिजली न मिलने के कारण किसान महंगा डीजल जलाकर जनरेटर चलाने को मजबूर हैं, जिससे उनकी लागत में भारी वृद्धि हो रही है। बिजली के लिए ग्रिडों के बाहर लगाए जा रहे धरने ‘बिजली सरप्लस पंजाब’ के सरकारी दावों की पूरी तरह पोल खोल रहे हैं। कटौती से परेशान किसानों द्वारा आज किए जा रहे विरोध प्रदर्शन और पिछले कुछ दिनों से जारी धरनों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ‘आठ घंटे बिजली’ और ‘बिजली सरप्लस’ के दावों की पूरी तरह पोल खोल दी है। यह तीखी प्रतिक्रिया भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने दी। ढिल्लों ने पंजाब में धान की रोपाई के दौरान पैदा हुए बिजली संकट को लेकर मान सरकार को घेरते हुए कहा कि बिजली न मिलने के कारण किसान महंगा डीजल जलाकर जनरेटर चलाने को मजबूर हैं, जिससे उनकी लागत में भारी वृद्धि हो रही है। बिजली के लिए ग्रिडों के बाहर लगाए जा रहे धरने ‘बिजली सरप्लस पंजाब’ के सरकारी दावों की पूरी तरह पोल खोल रहे हैं।
सरकार की नालायकी ने किसानों को खेतों की बजाय सड़कों पर ला खड़ा किया
‘आप’ सरकार के ‘बिजली सरप्लस’ के दावों की निकली हवा: केवल सिंह ढिल्लों
मुख्यमंत्री मंचीय बयानों से बाहर निकलकर जमीनी हकीकत पर ध्यान दें
ढिल्लों ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दावा किया था कि किसानों को रातों के जागरण से मुक्ति मिलेगी, लेकिन आज हालात यह हैं कि न दिन में बिजली मिल रही है और न ही रात में। पहले से लगी धान की फसल पानी की कमी के कारण सूखने की कगार पर है, जबकि नई रोपाई के लिए भी किसानों के पास आवश्यक बिजली उपलब्ध नहीं है। यह सरकार की विफल योजना और प्रशासनिक असफलता का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब के हर कोने में किसान बिजलीघरों और ग्रिडों का घेराव कर रहे हैं, भीषण गर्मी में धरने दे रहे हैं और सड़कें जाम करने के लिए मजबूर हैं। यदि सरकार की व्यवस्थाएं इतनी ही चुस्त थीं, तो आज अन्नदाता खेतों की बजाय सड़कों पर न्याय मांगने के लिए क्यों बैठा है? केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार का पूरा ध्यान विज्ञापनों, सोशल मीडिया और झूठे प्रचार पर केंद्रित है, जबकि जमीनी हकीकत में किसान बिजली, पानी और प्रशासनिक कमियों से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब का किसान इस विफलता को कभी नहीं भूलेगा और समय आने पर इसका जवाब अवश्य देगा।