Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पंजाब

फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट मामले में भगवंत मान पर सांपला का निशाना

Updated on Thursday, June 25, 2026 19:34 PM IST

जालंधर, 25 जून: पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता विजय सांपला ने कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के कथित वीडियो की फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट मामले में गुरुग्राम में दर्ज एफआईआर और हुई गिरफ्तारियों ने पंजाब सरकार तथा उसके प्रतिनिधियों द्वारा किए गए कई दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। श्री अकाल तख्त साहिब के हुकमनामे को झूठा साबित करने के लिए कथित रूप से पैसे और प्रभाव का इस्तेमाल कर मनगढ़ंत फोरेंसिक रिपोर्ट तैयार करवाने की साजिश का सामने आना अत्यंत गंभीर मामला है।

सांपला ने कहा कि यदि जांच में लगे आरोप सही साबित होते हैं, तो यह केवल कानून और जांच प्रक्रिया के साथ धोखाधड़ी नहीं होगी, बल्कि सिख कौम की सर्वोच्च संस्था श्री अकाल तख्त साहिब की मर्यादा और सर्वोच्चता को ठेस पहुंचाने की एक सुनियोजित कोशिश भी मानी जाएगी। उन्होंने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब सिख कौम की सर्वोच्च और शाश्वत संस्था है तथा यहां से जारी होने वाले हुकमनामे समूची सिख कौम के लिए सम्माननीय और मान्य होते हैं। कोई भी व्यक्ति, चाहे वह किसी भी पद पर क्यों न हो, श्री अकाल तख्त साहिब की मर्यादा से ऊपर नहीं हो सकता।

विजय सांपला ने कहा कि सिंह साहिबानों के आदेशों की अनदेखी करके और श्री अकाल तख्त साहिब की सर्वोच्चता को चुनौती देकर भगवंत मान ने अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल की है। सिख इतिहास इस बात का गवाह है कि जिन्होंने भी अहंकारवश श्री अकाल तख्त साहिब से टकराने की कोशिश की, उन्हें न पंथ में सम्मान मिला और न ही इतिहास ने उन्हें माफ किया।
उन्होंने कहा कि “विनाश काले विपरीत बुद्धि” की कहावत मौजूदा घटनाक्रम पर पूरी तरह लागू होती है। सत्ता के अहंकार में पंथिक भावनाओं, धार्मिक मर्यादाओं और लोकतांत्रिक संस्थाओं को चुनौती देने वाली राजनीति का अंत निश्चित होता है। पंथ और पंजाब विरोधी सोच कभी भी लोगों का विश्वास हासिल नहीं कर सकती।

सांपला ने कहा कि पंजाब की जनता और समूची सिख संगत जानना चाहती है कि आखिर ऐसी कौन-सी आवश्यकता आ गई थी कि एक धार्मिक और पंथिक मामले में फोरेंसिक रिपोर्टों को प्रभावित करने के आरोप सामने आ रहे हैं। इसलिए सच्चाई का सामने आना बेहद आवश्यक है। उन्होंने हरियाणा पुलिस से अपील की कि वह किसी भी राजनीतिक दबाव से मुक्त होकर निष्पक्ष, पारदर्शी और सख्त जांच करे तथा सभी तथ्य जनता के सामने लाए। साथ ही दोषी पाए जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

अंत में विजय सांपला ने कहा कि भगवंत मान को अपनी गलती स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री पद से तत्काल इस्तीफा देना चाहिए और श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष नतमस्तक होकर सिख कौम से माफी मांगनी चाहिए। सिख कौम में मान-सम्मान सत्ता से नहीं, बल्कि गुरु घर की मर्यादा के पालन से प्राप्त होता है।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X