Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पंजाब

जिस मट्टी में RSS के देशभक्त स्वयंसेवकों का लहू गिरा है वो मेरे लिए तीर्थ के सम्मान: तरुण  चुग 

Updated on Thursday, June 25, 2026 18:44 PM IST

चंडीगढ़ / मोगा, 25 जून भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों की गोलियों का शिकार हुए 25 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) स्वयंसेवकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आरएसएस ने सदैव पंजाब और पंजाबियत की भावना को सशक्त किया है। उस स्थान पर आयोजित स्वयंसेवकों के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, जहाँ हुए नरसंहार में 25 स्वयंसेवक शहीद हुए थे और 30 गंभीर रूप से घायल हुए थे, चुघ ने उन स्वयंसेवकों को नमन किया जिन्होंने गोलियों और जान के खतरे के बावजूद कभी भी पंजाबियत और राष्ट्रीय गौरव की भावना को नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि यह मानवता के विरुद्ध एक जघन्य अपराध था, जब निहत्थे और निर्दोष लोगों को उस समय गोलियों से भून दिया गया, जब वे प्रातःकाल पंजाब की पावन धरती पर राष्ट्र की मंगलकामना के लिए प्रार्थना कर रहे थे।


चुघ ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद पंजाब में सौहार्द, शांति और सामाजिक समरसता बनाए रखने में RSS के योगदान की सराहना करते हुएv कहा कि पंजाब की एकता, अखंडता और पंजाबियत की भावना को सुदृढ़ करने में RSS के बलिदान और योगदान को देश सदैव सम्मान के साथ याद रखेगा। आज पंजाब, मोगा में 25 जून 1989 के कायराना आतंकी हमले में बलिदान देने वाले अमर स्वयंसेवकों के परिजनों से भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।  अपने प्रियजनों के बलिदान के बाद भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रति उनका अटूट विश्वास, समर्पण और संगठन के संस्कारों के प्रति उनकी निष्ठा हम अभी के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। उनका जीवन हमें यह संदेश देता है कि राष्ट्रसेवा का संकल्प किसी भी विपरीत परिस्थिति में डगमगाता नहीं। चुग  ने अमर बलिदानियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते  हुए शाहिद और तपस्वी परिवारों को शत-शत नमन किया और कहा  कि पंजाब की शांति, प्रगति, भाईचारे और राष्ट्र निर्माण में RSS की अग्रणी भूमिका हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।चुग ने  कहा  कि  25 जून 1989 के उस महान बलिदान को न हम भूले हैं, न भूलेंगे,न ही भुलाने देंगे,और न ही उसे कभी भुलाया जा सकता है।पंजाबी भाईचारे की मजबूती ही हमारी शक्ति है और इसे किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं होने देंगे।

मोगा स्थित शहीदी पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह के प्रारम्भ में संघ के वरिष्ठ प्रचारक द्वारा ओजस्वी एवं भावपूर्ण बौद्धिक प्रस्तुत किया गया, जिसमें 25 जून 1989 की उस हृदयविदारक घटना एवं उसके समूचे घटनाक्रम का मार्मिक चित्रण किया गया। उपस्थित सभी जनों ने अत्यंत गंभीरता एवं श्रद्धा के साथ बौद्धिक का श्रवण किया।

 इस अवसर पर संघ एवं सामाजिक जीवन से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से  संघ  के  प्रमुख  अधिकारी रामगोपाल, अनिल बंसल, हरजोत कमल, विजय कौशिक, अभिषेक जिंदल, राहुल गर्ग, उमाकांत, देव प्रिया, ज्वाला प्रसाद, रामपाल जी, संजीव अग्रवाल, राकेश गुप्ता, विरेंद्र सिंगला, मोहन लाल सेठी, गौरव बंसल, ब्राइट अरोड़ा, राजीव शर्मा ‘डिंपी’, सनेश सूरी, गौरव भाटिया, वरुण अरोड़ा, रणदीप दयोल एवं अमन थापर उपस्थित रहे पूरा वातावरण देशभक्तिपूर्ण एवं भावपूर्ण था भारत माता की जय , वन्देमातरम और मोगा शाखा के शहीद अमर रहे के ओजस्वी नारे लगा रहे थे कार्यक्रम में 1989 शाहिद परिवारों  भी शामिल हुए।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X