Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पंजाब

पंजाब सरकार ने गरीब परिवारों का विवाह का बोझ कम किया; डॉ. बलजीत कौर

Updated on Thursday, June 25, 2026 18:19 PM IST

चंडीगढ़, 25 जून: भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने गरीब और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह की चिंता को दूर करते हुए बड़ी राहत प्रदान की है। सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आज यहां बताया कि राज्य सरकार द्वारा ‘आशीर्वाद योजना’ के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान अनुसूचित जातियों के 3,282 लाभार्थियों के लिए 16.74 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है।

आशीर्वाद योजना के तहत ₹16.74 करोड़ जारी

14 जिलों के 3,282 लाभार्थियों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे वित्तीय सहायता मिलेगी

आशीर्वाद योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को ₹51,000 की विवाह अनुदान राशि दी जा रही है


इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि इस निर्णय के पीछे मानवीय संवेदनशीलता प्रमुख आधार है। उन्होंने कहा, “बेटी का विवाह किसी भी गरीब माता-पिता के लिए चिंता या कर्ज का कारण नहीं बनना चाहिए। पंजाब सरकार हर जरूरतमंद परिवार के साथ बड़े भाई और बेटे की तरह खड़ी है। हमारा उद्देश्य केवल कागजी कार्रवाई या आंकड़े प्रस्तुत करना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि जब कोई बेटी अपने घर से विदा हो, तो उसके माता-पिता के चेहरे पर चिंता नहीं बल्कि संतोष और खुशी की मुस्कान हो। इसी उद्देश्य से यह राशि बिना किसी देरी और बिना किसी परेशानी के, पूरी पारदर्शिता के साथ सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जा रही है।”

मंत्री ने बताया कि चालू वर्ष के दौरान आशीर्वाद पोर्टल पर 14 जिलों से कुल 3,282 लाभार्थियों के आवेदन प्राप्त हुए थे, जिन्हें इस राशि के माध्यम से कवर कर लिया गया है। इन जिलों में अमृतसर, बरनाला, बठिंडा, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, जालंधर, कपूरथला, मानसा, पटियाला, पठानकोट, एस.ए.एस. नगर, एस.बी.एस. नगर, संगरूर और मालेरकोटला शामिल हैं।

अमृतसर और जालंधर सबसे अधिक लाभ प्राप्त करने वाले जिलों के रूप में उभरे हैं

“किसी भी बेटी का विवाह माता-पिता के लिए चिंता या कर्ज का कारण नहीं बनना चाहिए; पंजाब सरकार हर जरूरतमंद परिवार के साथ खड़ी है।” — डॉ. बलजीत कौर


जिला-वार विवरण साझा करते हुए उन्होंने बताया कि सबसे अधिक लाभ अमृतसर जिले के 1,178 तथा जालंधर जिले के 877 परिवारों को मिला है। इसके अतिरिक्त कपूरथला के 427, एस.बी.एस. नगर के 261, पठानकोट के 210, बरनाला के 61, पटियाला के 61, मानसा के 50, फतेहगढ़ साहिब के 47, बठिंडा के 39, एस.ए.एस. नगर के 29, फरीदकोट के 28, मालेरकोटला के 13 तथा संगरूर के 1 लाभार्थी/परिवार को वित्तीय सहायता प्रदान की गई है।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि आशीर्वाद योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा कम आय वाले परिवारों की लड़कियों के विवाह के लिए ₹51,000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक पंजाब का स्थायी निवासी होना चाहिए तथा अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग या अन्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से संबंधित होना चाहिए। साथ ही परिवार की सभी स्रोतों से कुल वार्षिक आय ₹32,790 से कम होनी चाहिए। ऐसे परिवारों की दो बेटियां इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं।

कैबिनेट मंत्री ने दोहराया कि पंजाब सरकार समाज के हर वर्ग के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार जहां आम लोगों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है, वहीं अनुसूचित जातियों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा तथा उनकी सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भी निरंतर प्रयासरत है।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X