Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पंजाब

कर्मचारियों की मांगों पर जल्द फैसला करेगी मान सरकार: हरपाल चीमा

Updated on Tuesday, June 23, 2026 19:39 PM IST

चंडीगढ़, 23 जून 2026: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारियों की शिकायतों के निपटान के लिए गठित कैबिनेट उप-समिति के चेयरमैन के रूप में आज यहाँ चार कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ उनके मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के लिए विस्तृत बैठकें कीं। अपने कार्यालय में उच्च स्तरीय बैठकों के दौरान विभिन्न कर्मचारी यूनियनों द्वारा सौंपे गए मांग पत्रों की समीक्षा करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, "कर्मचारियों द्वारा उठाई गई सभी वैध माँगों पर सहानुभूतिपूर्वक और तुरंत कार्रवाई की जाएगी।"
उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी करते हुए जोर देकर कहा कि "राज्य सरकार के कर्मचारियों को समय पर राहत देने के लिए पहले से विचाराधीन मामलों की प्रशासनिक प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।"


- भगवंत मान सरकार राज्य के कर्मचारियों के अनोखे योगदान का दिल से करती है सम्मान : हरपाल सिंह चीमा2

- कर्मचारियों की माँगों से संबंधित प्रस्ताव निर्धारित समय के भीतर कैबिनेट उप-समिति के समक्ष पेश किए जाएँ : हरपाल सिंह चीमा

- भगवंत मान सरकार कर्मचारियों के साथ पारदर्शी, लाभकारी और सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखने के लिए वचनबद्ध : हरपाल सिंह चीमा


वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने प्रतिनिधिमंडलों को आश्वस्त करते हुए कहा, "मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अपने कर्मचारियों के अनोखे योगदान का दिल से सम्मान करती है।" उन्होंने प्रशासनिक सचिवों और विभागों के प्रमुखों को वैध माँगों के निपटान में किसी भी तरह की अनावश्यक प्रक्रियात्मक देरी से बचने के निर्देश दिए और कहा, "वर्तमान समय में विचाराधीन सभी प्रस्तावों को सुव्यवस्थित किया जाए और एक स्पष्ट, समयबद्ध ढाँचे के भीतर कैबिनेट उप-समिति के समक्ष लाया जाए।"

वित्त मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि इन बैठकों का उद्देश्य राज्य सरकार और इसके कर्मचारियों के बीच सौहार्दपूर्ण, लाभकारी और पारदर्शी संबंधों को बनाए रखना है। इन बैठकों में कोविड-19 मेडिकल और पैरा मेडिकल वालंटियर यूनियन, जल स्पलाई और सेनिटेशन सोशल एंपलाईज़ यूनियन, सर्व (समगरा) शिक्षा अभियान मिड-डे-मील दफ़्तरी कर्मचारी यूनियन और एसोसिएट प्री-प्राइमरी अध्यापक यूनियन के नेतृत्व ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इन बैठकों में मुख्य रूप से यूनियनों के प्रतिनिधि कुलदीप सिंह, राजिंदर सिंह संधा, जगमोहन सिंह, राजविंदर सिंह, नवजोत सिंह, अमनदीप कंबोज, गुरप्रीत सिंह आदि उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X