Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पंजाब

भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका:जयदीप सिंह

Updated on Tuesday, June 23, 2026 18:58 PM IST

अमृतसर। पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के पंजाब चेप्टर की तरफ से  अमृतसर ज़ोन ने पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी और लघु उद्योग भारती, अमृतसर के साथ मिलकर नेशनल पेंशन सिस्टम- एमएसएमई वर्कफोर्स के लिए सुरक्षित भविष्य बनाने पर एक जागरूकता सत्र आयोजित किया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य एमएसएमई के बीच रिटायरमेंट प्लानिंग, फाइनेंशियल सिक्योरिटी और एम्प्लॉयर (नियोक्ता) व एम्प्लॉई (कर्मचारी) दोनों के लिए नेशनल पेंशन सिस्टम के फायदों के बारे में जागरूकता पैदा करना था।


पीएचडीसीसीआई ने पीएफआरडीए व लघु उद्योग भारती के साथ मिलकर किया जागरूकता सम्मेलन का आयोजन


इस अवसर पर आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए पीएचडीसीसीआई  अमृतसर ज़ोन के कन्वीनर जयदीप सिंह ने भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला और इस सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए फाइनेंशियल इन्क्लूजन (वित्तीय समावेशन) और लॉन्ग-टर्म सिक्योरिटी को बढ़ावा देने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। लघु उद्योग भारती अमृतसर के अध्यक्ष अमित कपूर ने कहा कि कर्मचारियों का कल्याण और फाइनेंशियल सिक्योरिटी टिकाऊ बिजऩेस ग्रोथ के लिए ज़रूरी हैं।

पीएफआरडीए के सहायक प्रबंधक अभिषेक धीमान ने एमएसएमई के लिए एनपीएस के फायदे, एनरोलमेंट प्रोसेस और टैक्स फायदों पर विस्तृत प्रस्तुति देते हुए उन्होंने एनपीए की विशेषताओं, एम्प्लॉयर और एम्प्लॉई के फायदों, टैक्स इंसेंटिव, इन्वेस्टमेंट फ्लेक्सिबिलिटी और एनरोलमेंट प्रोसेस के बारे में विस्तार से बताया।
इस मौके पर बोलते हुए, पंजाब ट्रेड कमीशन के सदस्य शीतल जुनेजा ने एमएसएमई वर्कफोर्स के लिए सोशल सिक्योरिटी और फाइनेंशियल इन्क्लूजन के महत्व पर ज़ोर दिया। सत्र का संचालन करते हुए लघु उद्योग भारती,अमृतसर की उपाध्यक्ष सुश्री प्रियंका गोयल ने आज के बदलते आर्थिक माहौल में वित्तीय सुरक्षा के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला।
पीएचडीसीसीआई अमृतसर ज़ोन के को-कन्वेनर निपुण अग्रवाल ने औपचारिक धन्यवाद प्रस्ताव पेश करते हुए इस बात पर ज़ोर दिया कि एमएसएमई सेक्टर के लिए एनपीएस एक असरदार और किफायती सोशल सिक्योरिटी समाधान है, जो कर्मचारियों के कल्याण को बढ़ा सकता है, वर्कफोर्स रिटेंशन में सुधार कर सकता है और टिकाऊ बिजऩेस ग्रोथ में योगदान दे सकता है। पीएचडीसीसीआई के असिस्टेंट सेक्रेटरी सुमित कुमार ने ओपन हाउस सेशन का संचालन किया।
 

 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X