Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पंजाब

पंजाब दौरे के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात

Updated on Tuesday, June 23, 2026 11:56 AM IST

अमृतसर। अमृतसर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने सोमवार को 2027 विधानसभा चुनावों का बिगुल फूंकते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में पंजाब में एक बार फिर शांति, स्थिरता और विकास का दौर लौटेगा।अक्षय शर्मा ने कहा कि पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करेगी, क्योंकि प्रदेश की जनता कानून व्यवस्था बनाए रखने में आम आदमी पार्टी सरकार की विफलता को समझ चुकी है।

उन्होंने यह बात आज हलवारा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ हुई मुलाकात के बाद कही। इस दौरान पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों और राज्यसभा सदस्य डॉ. विक्रमजीत सिंह साहनी भी मौजूद रहे। वरिष्ठ भाजपा नेताओं में किरीत ढिल्लों, बलजीत सिंह और संचित शर्मा सहित अन्य नेता भी बैठक में उपस्थित थे।

अक्षय शर्मा ने फूंका चुनावी बिगुल
कहा- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और केवल सिंह ढिल्लों की अगुवाई में पंजाब में लौटेगी शांति, स्थिरता और विकास

 

अक्षय शर्मा ने कहा कि केवल भारतीय जनता पार्टी ही प्रभावी और जवाबदेह शासन देने में सक्षम है। उन्होंने आरोप लगाया कि अन्य राजनीतिक दलों ने पंजाब को निराश किया है और आम आदमी पार्टी सरकार के रवैये के कारण प्रदेश की शांति और कानून व्यवस्था प्रभावित हुई है। अमृतसर में विभिन्न वर्गों के लोगों के बीच लोकप्रियता रखने वाले अक्षय शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अमृतसर से जुड़े सभी मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर केंद्र सरकार के समक्ष उठाकर उनके प्रभावी समाधान का आश्वासन दिया है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ हुई मुलाकात के दौरान उन्होंने पंजाब में बढ़ते नशे, बेरोजगारी और आम आदमी पार्टी सरकार के दौरान सरकारी स्कूलों के गिरते स्तर जैसे गंभीर मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने पंजाब और यहां की जनता से जुड़े सभी मुद्दों के समाधान के लिए पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया है। अक्षय शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास और प्रगति का पर्याय है और पंजाब की जनता अब राज्य की बागडोर भाजपा के हाथों में सौंपना चाहती है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 में पंजाब एक बार फिर विकास, शांति और खुशहाली के मार्ग पर अग्रसर होगा।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X