Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पंजाब

वृद्धाश्रमों को 15.70 करोड़ की सहायता, 641 बुजुर्गों का सहारा बनी मान सरकार

Updated on Monday, June 22, 2026 19:31 PM IST

चंडीगढ़, 22 जून : पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में तीन वर्षों के दौरान 18 सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों के सहयोग से संचालित किए जा रहे वृद्धाश्रमों को कुल 15.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की गई है। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान 4.93 करोड़ रुपये, 2024-25 के दौरान 6.67 करोड़ रुपये और 2025-26 के दौरान 4.10 करोड़ रुपये की अनुदान राशि जारी की गई है। वर्तमान समय में राज्य के इन वृद्धाश्रमों में 641 बुजुर्गों को लाभ मिल रहा है, जिन्हें आवास, पौष्टिक भोजन और स्वास्थ्य देखभाल जैसी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

*राज्य के वृद्धाश्रमों में रह रहे 641 बुजुर्गों का मजबूत सहारा बनी मान सरकार*

*सिर्फ फंड देना ही नहीं, बुजुर्गों की 'क्वालिटी ऑफ लाइफ' में सुधार करना हमारा मुख्य उद्देश्य : कैबिनेट मंत्री*


बुजुर्गों को हमारे परिवारों की जड़ें और अमूल्य विरासत बताते हुए डॉ. बलजीत कौर ने कहा, "जिन माता-पिता ने अपना पूरा जीवन परिवारों को संवारने के लिए समर्पित किया, उन्हें बुढ़ापे में सम्मान और सहारा देना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।"

बुजुर्गों की भलाई के लिए सरकार के अन्य महत्वपूर्ण प्रयास :
'क्वालिटी ऑफ लाइफ' पर जोर : सरकार का उद्देश्य केवल वित्तीय सहायता प्रदान करना नहीं, बल्कि वृद्धाश्रमों में उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं, मनोरंजन और घर जैसा वातावरण सुनिश्चित करना है। अधिकारियों को लगातार निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। एल्डर हेल्पलाइन 14567 : बुजुर्गों के साथ किसी भी प्रकार की उपेक्षा, दुर्व्यवहार या शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तत्काल सहायता और शिकायत निवारण के लिए हेल्पलाइन नंबर 14567 पूरी तरह कार्यशील है।
समाज से अपील : कैबिनेट मंत्री ने समाज से अपील की कि सरकार बेसहारा बुजुर्गों का सहारा बन रही है, लेकिन हम सभी को मिलकर ऐसा वातावरण तैयार करना चाहिए, जहां हर बुजुर्ग अपने परिवार में सुरक्षित महसूस करे।
"हमारे बुजुर्ग हमारा सम्मान हैं और उनकी मुस्कान ही हमारी जन-कल्याणकारी नीतियों की वास्तविक सफलता है।" — डॉ. बलजीत कौर।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X