Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पंजाब

स्पीकर संधवां द्वारा लोगों से बीमारी मुक्त जीवन के लिए योग अपनाने की अपील

Updated on Sunday, June 21, 2026 19:11 PM IST

चंडीगढ़, 21 जून : पंजाब विधान सभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोगों से योग अपनाने की जोरदार अपील करते हुए कहा कि योग जीवन में बदलाव लाने और लंबा तथा बीमारी मुक्त जीवन प्रदान करने वाली रचनात्मक शक्ति है। अपने संदेश में स्पीकर ने जोर देते हुए कहा कि योग से रोजमर्रा के कामों में मन लगता है, गहरी शांति मिलती है और स्वस्थ जीवन-शैली का संचार होता है। स. संधवां ने कहा, ''हम सभी को विभिन्न बीमारियों से बचने के लिए रोजाना कम से कम आधा घंटा योग करना चाहिए।''

- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्पीकर ने योग को वर्तमान स्वास्थ्य संकटों के लिए अचूक उपाय बताया

- स्वस्थ दिमाग, जीवंत पंजाब: मुख्यमंत्री की योगशाला ने राज्य की तंदरुस्ती लहर में जान फूंकी


स्पीकर संधवां ने कहा कि ''सीएम दी योगशाला'' पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा प्रमाणित योग प्रशिक्षकों द्वारा पंजाब के लोगों को मुफ्त योग प्रशिक्षण प्रदान करने की अनोखी पहल है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वस्थ जीवन-शैली को बढ़ावा देना, बीमारियों को रोकना और राज्य भर के हर घर में योग की भागीदारी सुनिश्चित करना है।

स्पीकर संधवां ने 'सीएम दी योगशाला योजना' के लिए 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि योग को ऐतिहासिक रूप से राजाओं की विशेष विरासत के रूप में देखा जाता था, लेकिन इस पहल ने योग को लोकतांत्रिक बना दिया है ताकि आम आदमी का जीवन लंबा और स्वस्थ हो सके।

बढ़ती स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर चिंता व्यक्त करते हुए स्पीकर ने कहा कि आधुनिक जीवन-शैली ने डिप्रेशन, ब्रेन स्ट्रोक और हृदय रोगों जैसी गंभीर स्वास्थ्य स्थितियों में वृद्धि की है। उन्होंने जोर देकर कहा कि दैनिक व्यायाम और योग इन आधुनिक स्वास्थ्य संकटों का मुकाबला करने के लिए अचूक उपाय के रूप में काम करते हैं।

स्पीकर संधवां ने आगे कहा कि नियमित योग करने से न केवल स्वास्थ्य बना रहेगा बल्कि वर्तमान बीमारियों को जड़ से खत्म करने में भी मदद मिलेगी। इस वैश्विक जशन के अवसर पर नागरिकों को संबोधित करते हुए उन्होंने दोहराया कि प्रत्येक व्यक्ति को सुंदर और स्वस्थ जीवन जीने का अधिकार है, जो कि रोजाना 30 मिनट के योग अभ्यास से प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने लोगों को आमंत्रित करते हुए कहा: ''योग अपनाएं और स्वस्थ रहें।''

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X