Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पंजाब

महाराजा रणजीत सिंह के सपनों का पंजाब बनाएंगे- नितिन नबीन

Updated on Saturday, June 20, 2026 22:33 PM IST

अमृतसर/ चंडीगढ़ / 20 जून  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपने 3 दिवसीय पहले पंजाब दौरे की शुरुआत सचखंड श्री हरिमंदर साहिब में माथा टेककर की। श्री दरबार साहिब में नतमस्तक होने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘महाराजा रणजीत सिंह ने जिस तरह पंजाब को एक विशिष्ट सुशासन की पहचान दी थी, वैसे ही हम सभी चाहते हैं कि उनके सपनों का पंजाब बनाएं।’’
 
नितिन नबीन ने कहा कि मुझे श्री हरिमंदर साहिब में माथा टेकने और पंजाब के लोगों की सुख-शांति तथा प्रगति के लिए प्रार्थना करने का सौभाग्य मिला है। मैं गुरु गोविंद सिंह जी के जन्म स्थान पटना साहिब से आया हूँ, वह मेरी कर्मभूमि है और मैंने पूरे देश के लोगों की अमन-शांति के लिए भी प्रार्थना की है।
पंजाब की सुख-शांति और प्रगति के लिए की प्रार्थना – नितिन नबीन
 
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने दरबार साहिब में माथा टेककर शुरू किया पहला पंजाब दौरा
उन्होंने कहा कि श्री हरिमंदर साहिब के इतिहास ने पंजाब को पूरी दुनिया में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। मैंने उसी पंजाब के लिए प्रार्थना की है कि जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरा देश प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहा है, वैसे ही हमारा पंजाब भी विकास के मानकों पर आगे बढ़े और प्रगति की किरणें पंजाब के हर घर, मोहल्ले और हर गाँव तक पहुँचें।
 
उन्होंने कहा कि मैं खुद को भाग्यशाली समझता हूँ कि मुझे इस पवित्र धरती और इस पवित्र स्थान पर आने का मौका मिला। आज यहाँ प्रार्थना करके मेरे भीतर एक नई ऊर्जा आई है, जिस ऊर्जा के साथ मैंने पूरे देश और पूरे पंजाब की सेवा और विकास का संकल्प लिया है।
 
इस अवसर पर उनके साथ पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य तरुण चुघ, पार्टी के पंजाब मामलों के सह-प्रभारी नरेंद्र रैना, संसदीय बोर्ड के सदस्य इकबाल सिंह लालपुरा, पूर्व अध्यक्ष श्वेत मलिक, राज्यसभा सांसद विक्रम साहनी, जिला अध्यक्ष हरविंदर संधू और कई अन्य वरिष्ठ पार्टी नेता उपस्थित थे।
 
दरबार साहिब में माथा टेकने के बाद उन्होंने ऐतिहासिक जलियाँवाला बाग का भी दौरा किया और बैसाखी-1919 के नरसंहार के शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उनके साथ उपस्थित पार्टी नेताओं ने ‘जलियाँवाला बाग के शहीद अमर रहें’ और ‘भारत माता की जय’ जैसे नारे लगाकर शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
 
इसके बाद उन्होंने दुर्गियाना मंदिर में माथा टेककर देश की एकता और सामाजिक सौहार्द के लिए प्रार्थना की। यहाँ उन्होंने भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और रूहानी परंपराओं के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया। 
 
इसके बाद वह श्री राम तीर्थ स्थल गए और उन्होंने भगवान वाल्मीकि जी के आगे माथा टेका और भारत की महान आध्यात्मिक परंपरा में उनके योगदान को याद किया।
 
अमृतसर में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पंजाब भाजपा की कोर कमेटी के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक भी की।
 
नितिन नबीन आज करीब 12 बजे श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुँचे, जहाँ प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र सिंह रैना, केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू, राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य इकबाल सिंह लालपुरा, पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़, मनोरंजन कालिया, अविनाश राय खन्ना, अश्वनी शर्मा, विजय सांपला, श्वेत मलिक, अमृतसर जिला अध्यक्ष हरविंदर संधू सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X