Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पंजाब

पंजाब के तीन जिलों में एआई से होगी दिल की जांच

Updated on Friday, June 19, 2026 19:01 PM IST

चंडीगढ़, 19 जून: राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल के तहत मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने पंजाब के सार्वजनिक स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने और सुधारने के लिए सेंटर फॉर हेल्थ रिसर्च एंड इनोवेशन (सीएचआरआई) के साथ महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) हस्ताक्षरित किया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह की उपस्थिति में इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।

- स्वास्थ्य विभाग द्वारा डॉ. बलबीर सिंह की उपस्थिति में समझौता हस्ताक्षरित; ज़मीनी स्तर पर अत्याधुनिक तकनीकी से इलाज सेवाएं संभव होंगी


इस साझेदारी का उद्देश्य अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए.आई.) को सीधे ज़मीनी स्तर पर लागू करना और स्वास्थ्य सेवा सुविधाओं को मजबूत करने के साथ-साथ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में नवीन तकनीकियों का उपयोग करना है। इस पायलट प्रोजेक्ट के तहत पंजाब के तीन ज़िलों — पटियाला, एसएएस नगर (मोहाली) और फतेहगढ़ साहिब — में नवीन एआई-आधारित तकनीकी उपकरण स्थापित किए जाएंगे, जो लोगों की स्वास्थ्य जांच और दिल व सांस की समस्याओं का शीघ्र पता लगाने में मदद करेंगे।

तकनीकी की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि इस पहल के तहत उन्नत एआई-आधारित ईसीजी उपकरण और एआई स्टेथोस्कोप स्थापित किए जाएंगे। इसमें सनफॉक्स स्पैंडन ईसीजी उपकरण शामिल है जो तेजी से दिल की स्वास्थ्य जांच करता है और उन व्यक्तियों, खासकर दिल की गंभीर समस्याओं वाले मरीजों की पहचान में मदद करता है जिन्हें तुरंत रेफरल की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा एआई-आधारित डिजिटल स्टेथोस्कोप (एआई स्टेथ) का उपयोग बच्चों में दिल की समस्याओं की स्क्रीनिंग में मदद करेगा, जिससे इलाज की जरूरत वाले बच्चों को समय पर संबंधित डॉक्टर के पास रेफर किया जा सकेगा।

इन ए.आई. आधारित उपकरणों के बारे में स्वास्थ्य कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, जो नई तकनीकी को नियमित सेवा प्रणाली में सहज और प्रभावी ढंग से एकीकृत करने को सुनिश्चित करेगा। यह साझेदारी भविष्य में पूरे पंजाब के स्वास्थ्य ढांचे में एआई-आधारित तकनीकियों को अपनाने के संबंध में इंप्लीमेंटेशन लर्निंग प्रदान करने में भी मदद करेगी। इस प्रोजेक्ट के प्रभाव पर बोलते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि इन एआई तकनीकी आधारित उपकरणों को स्थापित करने का मतलब है कि अब हमारे लोगों के लिए तेजी से अधिक सटीक स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की सुविधा उपलब्ध होगी, जो दिल की गंभीर समस्याओं का जल्दी पता लगाने मंा सक्षम होगी। यह पहल केवल उन्नत उपकरण स्थापित करने के बारे में नहीं है, बल्कि फ्रंटलाइन स्वास्थ्य सेवा क्षमता को मजबूत करने, रेफरल प्रक्रिया को बेहतर बनाने और पूरे राज्य में भविष्य के लिए तथ्य-आधारित प्रमाण तैयार करने के बारे में है।
तकनीकी रूप से पूरी तरह सक्षम स्वास्थ्य सेवा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि तकनीकी हमारी स्वास्थ्य सेवा के तरीकों को बदल रही है और पंजाब इसमें अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X