Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पंजाब

पंजाब सरकार की पहल: 5 बच्चे परिवारों से फिर मिले

Updated on Friday, June 19, 2026 18:52 PM IST

चंडीगढ़, 19 जून : सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा बच्चों की सुरक्षा, देखभाल और उनके सर्वोत्तम हितों को सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत 5 बांग्लादेशी बच्चों को सुरक्षित तरीके से उनके स्वदेश भेजा गया है, जहाँ वे अपने परिवारों के साथ पुनः मिल सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह कदम बच्चों के अधिकारों की रक्षा और उन्हें पारिवारिक माहौल प्रदान करने के प्रति पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि ये बच्चे वर्ष 2023 के दौरान सीमावर्ती क्षेत्र में मिले थे, जिसके बाद बाल कल्याण समितियों के आदेशों के अनुसार उन्हें पंजाब के बाल गृहों में सुरक्षा और देखभाल के लिए रखा गया। इस दौरान बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, काउंसलिंग और समग्र विकास को सुनिश्चित किया गया ताकि वे सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल में रह सकें।

- बांग्लादेशी बच्चों को सुरक्षित तरीके से स्वदेश भेजा; परिवारों से पुनः जुड़ने की उम्मीद हुई साकार

- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में हर बच्चे की सुरक्षा, देखभाल और सर्वोत्तम हितों के लिए पंजाब सरकार प्रतिबद्ध


कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बांग्लादेश उच्चायोग, विदेश मंत्रालय, भारत सरकार और अन्य संबंधित एजेंसियों के सहयोग से बच्चों की पहचान और उनके परिवारों के बारे में आवश्यक पुष्टि करने के पश्चात सभी कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रियाएं सफलतापूर्वक पूरी की गईं। इसके बाद 5 बच्चों को सुरक्षित तरीके से बांग्लादेश भेजा गया, जहाँ वे अपने परिवारों के साथ पुनः मिल सकेंगे।
डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि हर बच्चे को अपने परिवार के प्यार, सुरक्षा और अपनेपन का अधिकार है। उन्होंने कहा कि किसी भी बच्चे के लिए अपने परिवार से पुनर्मिलन जीवन के सबसे सुखद और यादगार पलों में से एक होता है। पंजाब सरकार ऐसे हर बच्चे के सर्वोत्तम हितों की रक्षा के लिए पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जब कोई बच्चा अपने परिवार से पुनः जुड़ता है तो यह सिर्फ एक परिवार की खुशी नहीं होती, बल्कि मानवता, करुणा और सामाजिक जिम्मेदारी की भी जीत होती है। डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार बच्चों की भलाई और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रखेगी।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X