Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पंजाब

नाकाम कोशिश कर रही है आप: मान के कमजोर बचाव पर वड़िंग का तंज

Updated on Thursday, June 18, 2026 19:12 PM IST

चंडीगढ़, 18 जून: पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आम आदमी पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान के पक्ष में किए जा रहे “कमजोर बचाव” पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी ऐसी बात का बचाव करने की कोशिश कर रही है, जिसका बचाव किया ही नहीं जा सकता। जिन्हें श्री अकाल तख्त साहिब ने भगवंत मान को “गुरु विरोधी और सिख विरोधी” करार दिया गया है।
इस संबंध में, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा आज कुछ अज्ञात प्रयोगशालाओं की कथित रिपोर्टों का हवाला देकर किए गए दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए, वड़िंग ने कहा कि आप असंभव का बचाव करने की कोशिश कर रही है और एक के बाद एक झूठ बोल रही है।

सवाल: आप ने 24 घंटे में फॉरेंसिक रिपोर्टें कैसे हासिल कीं?

मान को श्री अकाल तख्त साहिब से टकराव से बचने की सलाह


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी सवाल उठाया कि मुख्यमंत्री को “क्लीन चिट” देने के लिए आम आदमी पार्टी ने मात्र 24 घंटे के भीतर दो अलग-अलग प्रयोगशालाओं से रिपोर्टें कैसे हासिल कर लीं।
उन्होंने तंज कसते हुए, कहा कि जब आपको पता था कि झूठ बोलना है, तो कम से कम ढंग से तो झूठ बोल लेते और कुछ समय का इंतजार कर लेते। उन्होंने आप नेताओं से पूछा कि आखिर 24 घंटे के भीतर प्राप्त इन “क्लीन चिट” रिपोर्टों पर कौन विश्वास करेगा?
वड़िंग ने कहा कि आप का बचाव पक्ष बेहद कमजोर है और पार्टी अपने ही पहले के रुख का खंडन कर रही है। उन्होंने याद दिलाया कि कुछ महीने पहले जब मुख्यमंत्री मान श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश हुए थे, तब उन्होंने सीधे तौर पर यह कहकर वीडियो को खारिज कर दिया था कि वे एआई के जरिए तैयार किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि जब यह साबित हो गया कि वीडियो वास्तविक हैं और एआई से तैयार नहीं किए गए, तो आप का बचाव बदलकर यह हो गया कि वीडियो में दिखाई देने वाला व्यक्ति मान नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्वयं श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को सुझाव दिया था कि वे जहां चाहें, वीडियो की फॉरेंसिक जांच करवा लें। वड़िंग ने आप से यह भी पूछा कि जब ये वीडियो कई महीनों से सार्वजनिक रूप से प्रसारित हो रहे थे, तब कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई। अब ही क्यों और इतनी जल्दी क्यों? उन्होंने कहा कि आज आप द्वारा दिया गया बचाव जवाब कम और सवाल अधिक खड़े करता है तथा इससे लोगों के बीच यह धारणा और मजबूत हुई है कि आम आदमी पार्टी लगातार झूठ बोलने वाली पार्टी है।

उन्होंने मुख्यमंत्री को सलाह दी कि वे सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था श्री अकाल तख्त साहिब के साथ किसी भी प्रकार के टकराव से बचें। उन्होंने मान को चेतावनी देते हुए कहा कि आप जिस तरीके से श्री अकाल तख्त साहिब का सामना कर रहे हैं, इतिहास शायद आपके साथ नरमी से पेश न आए।
 
 

 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X