Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पंजाब

पंजाब सरकार का SC युवाओं को रोजगार से जोड़ने का बड़ा कदम

Updated on Thursday, June 18, 2026 19:05 PM IST

चंडीगढ़, 18 जून: पंजाब सरकार ने राज्य में अनुसूचित जाति (एस.सी.) के युवाओं के लिए रोजगार और आजीविका के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से नेशनल स्किल्ल क्वॉलिफ़िकेशन फ्रेम्वर्क (एन.एस.क्यू.एफ.) से जुड़े मुफ्त आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है। ये कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर की एजेंसी अपोलो मेड स्किल्स के माध्यम से संचालित किए जाएंगे। सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि यह पहल मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की अनुसूचित जाति के युवाओं को कौशल विकास, रोजगार सृजन और समावेशी विकास के माध्यम से सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

उन्होंने बताया कि सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक विभाग, पंजाब द्वारा दो उद्योग-संबंधित पाठ्यक्रमों— “केयर-गिवर–मदर एंड न्यू बॉर्न” (माता एवं नवजात शिशु की देखभाल) तथा “एल्डरली केयर टेकर” (वृद्धजनों की देखभाल)— के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। ये प्रशिक्षण कार्यक्रम पंजाब स्किल डेवलपमेंट मिशन के माध्यम से चयनित लुधियाना और जालंधर केंद्रों में 1 जुलाई से शुरू होंगे।

- रोजगार और आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए उद्योग से संबंधित पाठ्यक्रम 1 जुलाई से होंगे शुरू

- डॉ. बलजीत कौर ने कहा, यह पहल युवाओं को कौशलयुक्त बनाकर रोजगार तथा परिवारों को आर्थिक मजबूती प्रदान करने में सहायक होगी


डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पात्र उम्मीदवारों को मुफ्त  आवास, भोजन, प्रशिक्षण किट तथा एक राष्ट्रीय संस्था द्वारा प्रमाणन (सर्टिफिकेशन) की सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि पात्र उम्मीदवारों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का पूरा खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।

मंत्री ने बताया कि न्यूनतम मैट्रिक (10वीं) उत्तीर्ण, अनुसूचित जाति से संबंधित तथा पंजाब के स्थायी निवासी उम्मीदवार इन कार्यक्रमों के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि ये पाठ्यक्रम प्रतिभागियों को औद्योगिक अनुभव, व्यावहारिक कौशल और प्लेसमेंट सहायता प्रदान करने के लिए तैयार किए गए हैं, जिससे अनुसूचित जाति समुदाय में रोजगार और आजीविका के अवसर और अधिक मजबूत होंगे।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा, “कौशल विकास में जीवन बदलने की शक्ति होती है। जब कोई युवा कौशल प्राप्त कर रोजगार हासिल करता है, तो वह न केवल अपने भविष्य को मजबूत बनाता है, बल्कि पूरे परिवार में आत्मविश्वास, स्थिरता और नई आशा का संचार करता है। पंजाब सरकार प्रत्येक पात्र युवा को बेहतर भविष्य बनाने का अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।” इच्छुक उम्मीदवार अपनी जानकारी directorwelfare@gmail.com, dir.scsp@punjab.gov.in अथवा punjabprojects@apollomedskills.com पर भेज सकते हैं। इसके अतिरिक्त, वे अधिक जानकारी और सहायता के लिए अपने जिले के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधिकारी से भी संपर्क कर सकते हैं।

Readers' Comments
Sukhjeet Kaur 8/10/2026 2:41:58 PM

I need to money. I am start the bissnuss.

Sukhjeet Kaur 8/10/2026 2:39:12 PM

I need to money

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X