Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पंजाब

स्पीकर संधवां द्वारा श्री गुरु अर्जन देव जी को उनके शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित

Updated on Thursday, June 18, 2026 17:57 PM IST

चंडीगढ़, 18 जून 2026: पंजाब विधानसभा के स्पीकर स कुलतार सिंह संधवां ने आज पांचवें सिख गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी को उनके शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की। स्पीकर संधवां ने श्री गुरु अर्जन देव जी द्वारा मानवता, हक-सच और धर्म की स्वतंत्रता के लिए दी गई सर्वोच्च कुर्बानी को याद करते हुए कहा कि श्री गुरु अर्जन देव जी का जीवन हम सभी को सर्व-शांति, मानवता और निस्वार्थ सेवा का संदेश देता है।

स्पीकर संधवां ने कहा कि श्री गुरु अर्जन देव जी ब्रह्मज्ञानी तथा सहनशीलता की प्रतिमूर्ति थे। जुल्म और अत्याचार के विरुद्ध उनके द्वारा दी गई महान कुर्बानी का विश्व इतिहास में कोई सानी नहीं है। उन्होंने मानवता को परमात्मा से जुड़ने तथा साहस और धैर्य के साथ जीवन जीने का मार्ग दिखाया।

स्पीकर संधवां ने आदि ग्रंथ, अर्थात् श्री गुरु ग्रंथ साहिब के संकलन तथा श्री हरिमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) के निर्माण में पांचवें गुरु जी के ऐतिहासिक योगदान पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह पवित्र स्थल आज विश्वभर में आपसी भाईचारे, समानता और आध्यात्मिक एकता का प्रतीक है।

स. कुलतार सिंह संधवां ने पंजाब के लोगों से गुरु साहिब की महान शिक्षाओं पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने सभी से सांप्रदायिक सद्भाव, शांति और आपसी प्रेम की भावनाओं को सक्रिय रूप से बढ़ावा देने की अपील करते हुए कहा कि यही गुरु साहिब की अमर विरासत को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X