Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पंजाब

अकाल तख्त साहिब का सम्मान किसी भी मुख्यमंत्री की कुर्सी से ऊँचा है: ढिल्लों

Updated on Wednesday, June 17, 2026 20:10 PM IST

चंडीगढ़, 17 जून, भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि यदि शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह अकाल तख्त साहिब के सामने सिर झुका सकते थे, तो पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान क्यों नहीं? क्या सत्ता का अहंकार गुरु की मर्यादा से भी बड़ा हो गया है? अकाल तख्त साहिब का सम्मान और प्रतिष्ठा किसी भी मुख्यमंत्री की कुर्सी से ऊँची है—आज भी, कल भी और हमेशा रहेगी।

ढिल्लों ने कहा कि शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह वह महान शासक थे, जिनके नाम से अफगान और मुगल भी कांपते थे तथा जिनके नेतृत्व में पंजाब एक शक्तिशाली साम्राज्य के रूप में उभरा। लेकिन जब अकाल तख्त साहिब ने उन्हें तलब किया, तो वे एक सम्राट के रूप में नहीं बल्कि गुरु घर के विनम्र सेवक के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि जत्थेदार अकाली बाबा फूला सिंह जी ने महाराजा रणजीत सिंह को तनखाहिया करार दिया था। महाराजा ने बिना किसी विरोध के उस दंड को स्वीकार किया और विनम्रतापूर्वक अपना सिर झुका दिया। उनकी इस अद्वितीय विनम्रता को देखकर संगत ने उन्हें क्षमा कर दिया। यही एक सच्चे शेर-ए-पंजाब की पहचान थी, जिसके लिए धर्म और पंथ हर प्रकार की राजनीतिक या राजसत्ता से ऊपर थे।

यदि शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह अकाल तख्त साहिब के सामने सिर झुका सकते थे, तो भगवंत मान क्यों नहीं? : केवल सिंह ढिल्लों

ढिल्लों ने कहा कि इसके बिल्कुल विपरीत, जब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को अकाल तख्त साहिब द्वारा “गुरु-द्रोही” और “खालसा पंथ विरोधी” करार दिया गया, तो उन्होंने विनम्रता दिखाने के बजाय इस फैसले को “राजनीतिक साजिश” बताया। सिर झुकाने के बजाय उन्होंने अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार पर ही सवाल खड़े किए। इतना ही नहीं, केंद्रीय फॉरेंसिक प्रयोगशालाओं की रिपोर्टों को भी खारिज करने की कोशिश की गई। अंत में ढिल्लों ने कहा कि इतिहास गवाह है कि जिन्होंने भी अकाल तख्त साहिब से टकराने की कोशिश की, उनका राजनीतिक और सामाजिक रूप से कभी भला नहीं हुआ। भगवंत मान को इतिहास से सबक लेना चाहिए।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X