Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पंजाब

आप के प्रतिनिधि के रूप में काम कर रहे हैं गढ़ी: वड़िंग

Updated on Monday, June 15, 2026 18:43 PM IST

चंडीगढ़, 15 जून: पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने स्पष्ट तौर पर कहा कि वह देश की सभी संवैधानिक और कानूनी संस्थाओं का पूरा सम्मान करते हैं, जिनमें पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग भी शामिल है। हालांकि उन्होंने जोर देते हुए, कहा कि आयोग के वर्तमान चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी आम आदमी पार्टी और उसकी सरकार के प्रतिनिधि की तरह काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें गढ़ी पर कोई भरोसा नहीं है और वे किसी भी परिस्थिति में उनके सामने पेश नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि वह न्याय के लिए अदालतों का दरवाजा खटखटाएंगे।

इसी क्रम में, एक सवाल के जवाब में कि क्या वह समन के मामले में आयोग के चेयरमैन के सामने पेश होंगे, वड़िंग ने कहा कि गढ़ी लगातार आप के प्रतिनिधि के रूप में काम करते रहे हैं और राजनीतिक उद्देश्यों से कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एससी आयोग के प्रमुख होने के नाते उन्हें सरकार से स्वतंत्र और स्वायत्त होना चाहिए। लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि वे अपनी जिम्मेदारी का निष्पक्ष निर्वहन नहीं कर रहे हैं।


कहा: संवैधानिक और कानूनी संस्थाओं का सम्मान करते हैं, लेकिन गढ़ी के सामने पेश नहीं होंगे

गुरदासपुर और दीनानगर में कांग्रेस की जीत को सिर्फ शुरुआत बताया

कहा: कांग्रेस आ रही है, जबकि आप जा रही है


इसी तरह, गुरदासपुर और दीनानगर में कांग्रेस की जीत के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में, वड़िंग ने कहा कि दीवार पर लिखा साफ दिखाई दे रहा है कि कांग्रेस आ रही है, जबकि आप जा रही है। उन्होंने कहा कि वे पहले भी कह चुके हैं और आज फिर दोहरा रहे हैं कि पंजाब में आप दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाएगी। लोगों के सामने पार्टी पूरी तरह बेनकाब हो चुकी है और आने वाले छह महीनों में लोग शायद पार्टी का नाम भी भूल जाएं। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनावों के नतीजों को लेकर आप के दावे गलत साबित होंगे, क्योंकि ये चुनाव कभी भी विधानसभा चुनावों के संकेतक नहीं रहे हैं।
पार्टी की आगामी गतिविधियों के बारे में उन्होंने कहा कि कांग्रेस, आप और अकाली दल जैसी छोटी पार्टियों से अलग एक राष्ट्रीय पार्टी है और इसका काम करने का तरीका भी अलग है। उन्होंने खुलासा किया कि पार्टी जल्द ही एक व्यापक जनसंपर्क अभियान शुरू करने जा रही है, जो चुनावों तक लगातार जारी रहेगा।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X