Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पंजाब

नशा आरोपी संग तस्वीरों पर घिरीं विधायक अनमोल गगन मान: विनीत जोशी

Updated on Sunday, June 14, 2026 18:12 PM IST

चंडीगढ़ , 14  जून:- भारतीय जनता पार्टी पंजाब के स्टेट मीडिया हेड एवं खरड़ विधानसभा के मुख्य सेवादार विनीत जोशी ने कहा है कि खरड़ से आम आदमी पार्टी की विधायक अनमोल गगन मान की तस्वीरों और वीडियो में एक ऐसा व्यक्ति दिखाई दे रहा है, जिसके खिलाफ नशा तस्करी तथा प्रतिबंधित खैर के पेड़ों की तस्करी से जुड़े विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे यह गंभीर आशंका उत्पन्न होती है कि ऐसे तत्वों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त हो सकता है, जिसके कारण क्षेत्र में नशे और अवैध तस्करी जैसी गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है। यह स्थिति मुख्यमंत्री भगवंत मान की नशा-विरोधी मुहिम और अरविंद केजरीवाल द्वारा घोषित ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर भी प्रश्नचिह्न लगाती है।

बीजेपी नेता विनीत जोशी ने नशा और तस्करी मामलों के आरोपी के साथ विधायक अनमोल गगन मान की तस्वीरों को लेकर आम आदमी पार्टी से जवाब मांगा।


जोशी ने कहा कि विधायक अनमोल गगन मान को सार्वजनिक रूप से यह स्पष्ट करना चाहिए कि जिन व्यक्तियों के खिलाफ इस प्रकार के गंभीर आपराधिक मामले दर्ज रहे हैं, उनके साथ उनकी निकटता क्यों दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि विधायक द्वारा स्वयं अपने सोशल मीडिया मंचों पर साझा की गई तस्वीरों और वीडियो में उक्त व्यक्ति दिखाई दे रहा है। सबसे महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि ये तस्वीरें और वीडियो अप्रैल 2025 में दर्ज मामले के बाद के बताए जा रहे हैं, जिससे स्वाभाविक रूप से जनता के मन में अनेक प्रश्न उत्पन्न होते हैं।


जोशी ने कहा कि तहसील खरड़ के गांव मसोल के सरपंच बिंदर सिंह के खिलाफ 17 अप्रैल 2025 को दर्ज एक एफआईआर में उसे कथित रूप से भूकी सहित गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने कहा कि इस मामले में वह जेल भी गया तथा बाद में जमानत पर रिहा हुआ। इसके पश्चात 5 जून 2026 को दर्ज एक अन्य एफआईआर के अनुसार पुलिस ने उसे संदिग्ध परिस्थितियों में हिरासत में लिया, जहां डोप टेस्ट में उसके पॉजिटिव पाए जाने की बात सामने आई।

जोशी ने आगे कहा कि जनवरी 2022 में लुधियाना के मेहरबान थाने में दर्ज एफआईआर नंबर 6 में भी बिंदर सिंह का नाम कथित रूप से खैर के कटे हुए पेड़ों की तस्करी से जुड़े मामले में सामने आया था। इसके अतिरिक्त, हरियाणा के कालका क्षेत्र में भी उसके खिलाफ इसी प्रकार के मामलों में नाम सामने आने की चर्चाएं रही हैं। उन्होंने मांग की कि आम आदमी पार्टी और विधायक अनमोल गगन मान इस पूरे मामले पर सार्वजनिक स्पष्टीकरण दें तथा नशे के खिलाफ अपनी वास्तविक प्रतिबद्धता को जनता के समक्ष स्पष्ट करें।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X