Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पंजाब

स्वास्थ्य विभाग को आशा वर्करों के लिए बीमा कवर सुनिश्चित करने के निर्देश

Updated on Thursday, June 11, 2026 21:32 PM IST

चंडीगढ़, 11 जून 2026: पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज विभिन्न विभागों की कर्मचारी यूनियनों के साथ उनकी शिकायतों और मांगों पर चर्चा करने तथा उनके मुद्दों के ठोस समाधान तलाशने के लिए अलग-अलग बैठकें कीं। इन बैठकों में वेटरनरी फार्मासिस्ट एक्शन कमेटी, ओवरएज बेरोजगार यूनियन, आदर्श स्कूल टीचिंग एंड नॉन-टीचिंग एसोसिएशन, पंजाब एड्स कंट्रोल इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन तथा आशा वर्कर एवं आशा फैसिलिटेटर यूनियन के प्रतिनिधिमंडलों के साथ विचार-विमर्श किया गया।

कर्मचारी यूनियनों को पंजाब सरकार के सकारात्मक दृष्टिकोण का भरोसा दिलाते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, “मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार कर्मचारियों के जायज मुद्दों का रचनात्मक ढंग से समाधान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सभी उचित मांगों की प्राथमिकता के आधार पर समीक्षा कर उनके समाधान की प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी।”

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारियों के लंबित मुद्दों के ठोस समाधान के लिए विभिन्न विभागों की कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठकें


विभागों को ठेका आधारित एवं अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने, वेतन संशोधन, सेवा नीतियों और कल्याणकारी लाभों से जुड़े मामलों पर कार्रवाई तेज करने के निर्देश: हरपाल सिंह चीमा


आशा वर्कर एवं आशा फैसिलिटेटर यूनियन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान वित्त मंत्री ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को आशा वर्करों के लिए स्वास्थ्य एवं जीवन बीमा कवरेज उपलब्ध कराने हेतु एक व्यापक ढांचा तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि उनकी सामाजिक सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित किया जा सके।

कर्मचारी यूनियनों द्वारा सौंपे गए मांगपत्रों की समीक्षा करते हुए हरपाल सिंह चीमा ने लंबे समय से कार्यरत ठेका आधारित एवं अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने, आगामी मास्टर कैडर भर्तियों में आयु सीमा में छूट देने, वेतन संशोधन, पारदर्शी तबादला नीति तथा सेवा नियमों एवं कल्याणकारी लाभों की बहाली से संबंधित मुद्दों को गंभीरता से सुना। विस्तृत विचार-विमर्श के बाद उन्होंने संबंधित प्रशासनिक विभागों को यूनियनों की सभी जायज मांगों के शीघ्र निपटारे के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बैठकों के दौरान वेटरनरी फार्मासिस्ट एक्शन कमेटी की ओर से दविंदरपाल सिंह लसोई, जसविंदर कुमार, मनप्रीत सिंह ढिल्लों और हरभजन सिंह; ओवरएज बेरोजगार यूनियन की ओर से रमन कुमार मलोट और ललिता; आदर्श स्कूल टीचिंग एंड नॉन-टीचिंग एसोसिएशन की ओर से सलीम मोहम्मद, अमरजोत जोशी, अमनदीप शास्त्री और बलविंदर सिंह; पंजाब एड्स कंट्रोल इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से जसमेल सिंह देओल, गुरजंट सिंह और रुपिंदर कौर; तथा आशा वर्कर एवं आशा फैसिलिटेटर यूनियन की ओर से सरोज बाला और सुरजिंदर कौर ने अपने-अपने मुद्दे प्रस्तुत किए।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X