Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पंजाब

बुजुर्ग मां की पुकार पर तत्काल कार्रवाई; डॉ. बलजीत कौर के नेतृत्व में मिला न्याय

Updated on Wednesday, June 10, 2026 15:49 PM IST

चंडीगढ़, 10 जून: मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। इसी प्रतिबद्धता के तहत सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर के नेतृत्व में विभाग ने जिला मानसा की एक बुजुर्ग महिला की शिकायत पर तुरंत हस्तक्षेप करते हुए मामले की जांच करवाई तथा आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई को तेजी से अमल में लाकर उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की। इससे पीड़ित बुजुर्ग महिला को न्याय मिला है।


*पारिवारिक उत्पीड़न के मामले में त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार*

*भगवंत सिंह मान सरकार की बुजुर्गों के खिलाफ अन्याय के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति; सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध*


इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि बुजुर्ग महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि पारिवारिक विवाद और संपत्ति संबंधी मामले को लेकर उसके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है तथा उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। शिकायत प्राप्त होते ही जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, मानसा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित किया। पुलिस द्वारा जांच के बाद एफआईआर दर्ज की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि किसी भी बुजुर्ग माता-पिता के साथ दुर्व्यवहार या शोषण न केवल कानूनी रूप से गलत है, बल्कि यह हमारे सामाजिक और नैतिक मूल्यों के भी विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार की स्पष्ट नीति है कि प्रत्येक बुजुर्ग को सुरक्षित, सम्मानजनक और भयमुक्त जीवन का अधिकार मिले। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पीड़ितों को तत्काल राहत और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मामले की पैरवी के दौरान जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, मानसा ने बुजुर्ग महिला से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। इस अवसर पर उन्हें जिला मानसा में संचालित “सत्कार घर” के बारे में भी जानकारी दी गई, जहां आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित आवास, देखभाल तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं। इस दौरान अधिकारियों ने सत्कार घर का दौरा कर वहां रह रहे बुजुर्गों से बातचीत की और उनकी आवश्यकताओं तथा सुझावों की जानकारी प्राप्त की। साथ ही प्रबंधन को बुजुर्गों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण से संबंधित सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए गए।

डॉ. बलजीत कौर ने लोगों से अपील की कि यदि किसी बुजुर्ग नागरिक के साथ दुर्व्यवहार, उपेक्षा या संपत्ति संबंधी शोषण का कोई मामला सामने आता है, तो तुरंत संबंधित अधिकारियों या वरिष्ठ नागरिक हेल्पलाइन नंबर 14567 पर संपर्क किया जाए। उन्होंने दोहराया कि पंजाब सरकार वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण, सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन को सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा जरूरतमंद बुजुर्गों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X