Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पंजाब

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सम्मानित किए 600 मेधावी छात्र छात्राएं

Updated on Tuesday, June 09, 2026 18:34 PM IST

अमृतसर| अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एबीवीपी द्वारा बीबीके डीएवी महाविद्यालय, अमृतसर में भव्य "प्रतिभा सम्मान समारोह" का आयोजन किया गया। समारोह का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित कर उन्हें भविष्य में और बेहतर उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में 20 विद्यालयों के 600 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को भी सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिमालय परिवार के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं उद्योगपति परमजीत सिंह गिल रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता बीबीके डीएवी कॉलेज के चेयरमैन सुदर्शन कपूर ने की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अभाविप उत्तर क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री गौरव अत्रि थे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में युवा समाजसेवी ओर हल्का उत्तरी से भाजपा नेता अक्षय शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट भसीन, बीबीके डीएवी महाविद्यालय की प्रिंसिपल डॉ. पुष्पेन्दु वालिया, एबीवीपी पंजाब की प्रांत सह मंत्री नंदिता गुप्ता, राजीव अनेजा एवं महानगर मंत्री प्रद्युम्न देवगन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। स्वागत भाषण में प्रांत सह मंत्री नंदिता गुप्ता ने परिषद की गतिविधियों एवं कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात प्रिंसिपल डॉ. पुष्पेन्दु वालिया ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और समर्पण के साथ जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया। अपने संबोधन में अक्षय शर्मा ने कहा कि छात्र जीवन राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है और युवाओं को सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। मुख्य वक्ता गौरव अत्रि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिभा तभी सार्थक होती है जब उसका उपयोग समाज और राष्ट्र के हित में किया जाए। उन्होंने युवाओं से 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ नेतृत्व क्षमता विकसित करने का आह्वान करते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त अभियान है।

मुख्य अतिथि सरदार परमजीत सिंह गिल ने सम्मानित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि आज का युवा ही भारत के उज्ज्वल भविष्य का निर्माता है और वही समाज को नई दिशा प्रदान करेगा। सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों एवं निरंतर परिश्रम को दिया। कार्यक्रम के संयोजक सौरभ राय रहे, जबकि मंच संचालन हरप्रीत चौहान एवं जय कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री शमशेर सिंह, राष्ट्रीय मंत्री आदित्य तकियार, नितिन माहेश्वरी, शालू शर्मा, अजीत, जुझार गोरसी, तेजिंदर सिंह, सर्वज्ञ महाजन, राघव महाजन, आयुष, प्रियंका शर्मा, आशीष राणा, सक्षम शर्मा सहित समाज के विभिन्न वर्गों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में महानगर मंत्री प्रद्युम्न देवगन ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। समारोह का समापन भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ हुआ।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X