Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पंजाब

650वें प्रकाश पर्व से पहले गुरु रविदास जन्मस्थान के लिए विशेष ट्रेनें चलाने की मांग

Updated on Tuesday, June 09, 2026 17:36 PM IST

चंडीगढ़, 9 जून 2026: राज्य की प्रारंभिक विनती पर कोई जवाब न मिलने के बाद पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मंगलवार को केंद्र सरकार को एक स्मरण पत्र भेजकर पंजाब से सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी स्थित श्री गुरु रविदास जी महाराज जन्मस्थान मंदिर तक विशेष रेलगाड़ियां चलाने की मांग की है, ताकि राज्य भर के श्रद्धालु श्री गुरु रविदास जी महाराज के आगामी 650वें प्रकाश पर्व के अवसर पर वहां मत्था टेक सकें।

भगवंत मान सरकार ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के तहत श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क यात्रा सुनिश्चित कर रही है; पूरे पंजाब से वाराणसी के लिए नियमित रेल और बस सेवाएं उपलब्ध: हरपाल सिंह चीमा

गांवों से लेकर विश्वविद्यालयों तक, भगवंत मान सरकार गुरु रविदास जी के समानता और सामाजिक न्याय के संदेश को पंजाब के हर कोने तक पहुंचा रही है: हरपाल सिंह चीमा

पंजाब सरकार की पहल के तहत श्री गुरु रविदास जी महाराज की बगीचियों के लिए 650 एकड़ भूमि समर्पित तथा प्रत्येक जिले में 6.50 लाख पौधे लगाने का अभियान: हरपाल सिंह चीमा


वित्त मंत्री, जो इन आयोजनों के लिए राज्य सरकार द्वारा गठित कैबिनेट उप कमेटी के अध्यक्ष भी हैं, ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु रविदास जी महाराज के ऐतिहासिक 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे वर्षभर चलने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के अंतर्गत श्रद्धालुओं को निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान कर रही है। इसके तहत अप्रैल से अक्टूबर के बीच विभिन्न जिलों से वाराणसी के लिए नियमित रेल और बस सेवाएं चलाई जा रही हैं। यह अभियान अक्टूबर और नवंबर में वाराणसी, फरीदकोट, बठिंडा तथा जम्मू को खुरालगढ़ से जोड़ने वाली चार प्रमुख रुटों द्वारा विशाल शोभा धार्मिक यात्राओं के माध्यम से अपने चरम पर पहुंचेगा।जिसमें श्रद्धांलुओं को जोड़ने के लिए सैकड़ो किलोमीटर का सफर तय किया जायेगा।


बैठक के दौरान पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग द्वारा फरवरी से दिसंबर 2026 तक की मासिक कार्ययोजना पर आधारित एक विस्तृत प्रस्तुति दी गई। इन कार्यक्रमों की शुरुआत फरवरी में खुरालगढ़ में आयोजित 649वें प्रकाश पर्व समारोहों से हुई थी, जिसने आगे चलकर एक व्यापक बहु-विभागीय अभियान का रूप ले लिया। वित्त मंत्री ने बताया कि विभिन्न जिलों में विशेष कीर्तन समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। अप्रैल में रूपनगर में सफल आयोजन के बाद 2 जून को फगवाड़ा तथा 6 जून को कपूरथला में कार्यक्रम आयोजित किए गए। आगामी कार्यक्रम 13 जून को अमृतसर तथा 20 जून को संगरूर में होंगे। इसके बाद अक्टूबर तक एस.बी.एस. नगर, पठानकोट, फिल्लौर, जालंधर और लुधियाना में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि जनता की अधिकतम भागीदारी और आधुनिक तकनीक के उपयोग पर विशेष जोर दिया जा रहा है। पंजाब सरकार ने विशेष मल्टीमीडिया प्रदर्शनों के लिए पर्याप्त वित्तीय सहायता स्वीकृत की है। राज्य भर में 92 स्थानों पर भव्य ड्रोन शो आयोजित किए जाएंगे। सभी गांवों में गुरु रविदास जी के जीवन और संदेश पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा, जिसके लिए एक विशेष एजेंसी को जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है।

वर्ष भर चलने वाले समागमों के थीम के तौर पर अकादमिक और युवा-केंद्रित कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए चीमा ने कहा कि उच्च शिक्षा एवं भाषा विभाग द्वारा गुरु रविदास जी की वाणी और सामाजिक समानता पर व्यापक सेमिनार आयोजित किए जा रहे हैं। पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला, गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर तथा सी.टी. विश्वविद्यालय लुधियाना में सफल आयोजन हो चुके हैं। आगामी सेमिनार लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, चितकारा यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी तथा अन्य प्रमुख संस्थानों में आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राज्यभर में क्विज, पेंटिंग, निबंध लेखन और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य विद्यार्थियों में संवैधानिक मूल्यों और समानता की भावना को मजबूत करना है। ये प्रतियोगिताएं मई से नवंबर तक चलेंगी, हालांकि जून माह में ग्रीष्मकालीन अवकाश के कारण अस्थायी रूप से स्थगित रहेंगी।

चीमा ने आगे बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा राज्यव्यापी रक्तदान शिविर लगाए जा रहे हैं। वहीं पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों का विभाग एक स्मारक पेंडेंट जारी करेगा तथा पूरे पंजाब में 6.50 लाख झंडों का वितरण करेगा।
पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग, वन विभाग के सहयोग से कुल 650 एकड़ पंचायत भूमि पर विशेष ‘श्री गुरु रविदास जी महाराज बगीचियां’ स्थापित करेगा। इसके साथ प्रत्येक जिले में औसतन 6.50 लाख पौधे लगाने का व्यापक अभियान भी चलाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि खेल विभाग अगस्त में ‘रन फॉर इक्वैलिटी’ (समानता के लिए दौड़) शीर्षक से जिला मुख्यालयों पर मैराथन आयोजित करेगा तथा सितंबर में साइकिल रैलियां निकाली जाएंगी, जिनमें कम से कम 650 प्रतिभागियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। वित्त मंत्री ने कहा कि मुख्य आयोजन खुरालगढ़ में एक विशाल राज्य स्तरीय समारोह होगा, जिसमें श्री गुरु रविदास जी महाराज के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी, संत सम्मेलन, विशेष बाणी सम्मेलन, मीनार-ए-बेगमपुरा में उन्नत 3-डी प्रोजेक्शन मैपिंग तथा रात्रिकालीन ड्रोन शो जैसे अनेक आकर्षक कार्यक्रम शामिल होंगे।उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब सरकार होशियारपुर स्थित गुरु रविदास आयुर्वेद विश्वविद्यालय में विशेष लकड़ी के पंचकर्म हटों के निर्माण के प्रस्ताव पर भी विचार कर रही है। बैठक में पर्यटन विभाग के सचिव कुमार अमित, पर्यटन विभाग के सलाहकार दीपक बाली, पूर्व विधायक पवन कुमार टीनू, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव पुनीत गोयल तथा पर्यटन निदेशक संजीव कुमार तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X