Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पंजाब

कैबिनेट मंत्री ने रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग और पेस्को के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

Updated on Tuesday, June 09, 2026 17:22 PM IST

चंडीगढ़, 9 जून : मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए तेजी से कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए आज चंडीगढ़ में रक्षा सेवाएं कल्याण, स्वतंत्रता सेनानी एवं बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग तथा पंजाब एक्स-सर्विसमैन कॉरपोरेशन (पेस्को) के कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु अधिकारियों के साथ एक विशेष बैठक की।

बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग के अधिकारियों को पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की समस्याओं के समाधान के लिए सब-डिवीजन स्तर पर विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान और उनके कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि इन शिविरों के दौरान प्रशासनिक अधिकारी मौके पर उपस्थित रहेंगे और पूर्व सैनिकों की समस्याओं का तत्काल निपटारा किया जाएगा।

पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे : मोहिंदर भगत


इससे पहले बैठक के दौरान रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव सुमेर सिंह गुर्जर तथा निदेशक ब्रिगेडियर भूपिंदर सिंह ढिल्लों (सेवानिवृत्त) ने विभाग की विभिन्न परियोजनाओं और उनकी प्रगति के बारे में मंत्री को अवगत कराया। इस अवसर पर विभाग के लिए आवश्यक बजट, कर्मचारियों की पदोन्नतियों तथा विभाग में की जाने वाली भर्ती संबंधी मुद्दों पर विशेष चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त सैनिक स्कूलों के नवीनीकरण और आवश्यक वित्तीय संसाधनों के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर पंजाब एक्स-सर्विसमैन कॉरपोरेशन (पेस्को) से संबंधित मामलों पर चर्चा करते हुए पेस्को के प्रबंध निदेशक मेजर जनरल हरमनदीप सिंह ने निगम द्वारा पूर्व सैनिकों को उपलब्ध कराए जा रहे रोजगार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 23 हजार से अधिक कर्मचारी पेस्को के अधीन विभिन्न सेवाएं दे रहे हैं। इनमें वर्ष 2022 के बाद शामिल हुए 14 हजार से अधिक कर्मचारी भी शामिल हैं। मंत्री भगत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूर्व सैनिकों के कल्याण से जुड़े सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाएं। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने मंत्री को आश्वासन दिया कि सभी कार्य निर्धारित समय के भीतर पूरे किए जाएंगे।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X