Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पंजाब

अमृतसर पुलिस ने हथियार तस्करी और हवाला नेटवर्क का किया भंडाफोड़

Updated on Monday, June 08, 2026 23:13 PM IST

अमृतसर, 8 जून: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर पंजाब को सुरक्षित प्रदेश बनाने के लिए चल रही मुहिम के दौरान बड़ी सफलता दर्ज करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक अफगान नागरिक सहित चार मुलजिमों को आठ आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार करके सरहद पार से गैर-कानूनी हथियार तस्करी और हवाला नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज यहां दी। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान इस्माइलखेल तौहीद (30), निवासी अफगानिस्तान, जो इस समय पुणे, महाराष्ट्र में रह रहा है; मंगजीत सिंह (20) और शमशेर सिंह (26) दोनों निवासी गांव फतेहाबाद, तरनतारन तथा गुरलाल सिंह (42) निवासी गांव राजाताल (अमृतसर) के रूप में हुई है। बरामद की गई पिस्तौलों में एक .30 बोर बेरेटा, चार 9 एम.एम. ग्लॉक और तीन .30 बोर पिस्तौलें समेत सात जिंदा कारतूस भी शामिल हैं। पुलिस टीमों ने उनका एक्टिवा स्कूटर भी जब्त किया है।

- विदेश-आधारित तस्कर के संपर्क में थे गिरफ्तार किए गए दोषी, प्राप्त कर रहे थे हथियारों की खेपें: डीजीपी गौरव यादव

- सूखे मेवों के कारोबार की आड़ में हवाला नेटवर्क चला रहा था गिरफ्तार किया गया दोषी इस्माइलखेल तौहीद: सी.पी. अमृतसर गुरप्रीत भुल्लर


डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि मुलजिम एक विदेशी तस्कर के संपर्क में थे, जो सुनसान या गुप्त जगहों से गैर-कानूनी हथियारों की खेपें सप्लाई करता था। उन्होंने कहा कि बरामद किए गए हथियार आपराधिक तत्वों को आगे सप्लाई करने के लिए भेजे जा रहे थे।

डीजीपी ने कहा कि विदेशी-आधारित नेटवर्क से जुड़े अन्य गुर्गों की पहचान करने और आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए और जांच की जा रही है तथा आने वाले दिनों में और बरामदगियां और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। ऑपरेशन संबंधी विवरण साझा करते हुए पुलिस कमिश्नर (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि विश्वसनीय सूत्रों से मिली पुख्ता जानकारी पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने मुलजिम मंगजीत सिंह और शमशेर सिंह को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से तीन गैर-कानूनी पिस्तौलें समेत सात जिंदा कारतूस बरामद किए। विदेश-आधारित तस्करी नेटवर्क की गहराई से जांच करने के बाद पुलिस ने गुरलाल सिंह नामक एक अन्य दोषी को गिरफ्तार किया और तलाशी के दौरान उसके पास से तीन और पिस्तौलें बरामद की गईं। उन्होंने बताया कि दोषी गुरलाल सिंह की पूछताछ के बाद उसके द्वारा बताए गए ठिकानों से दो और पिस्तौलों की बरामदगी हुई।


सी.पी. ने कहा कि जांच के दौरान किए गए खुलासों के आधार पर, पुलिस ने एक अन्य गुर्गें इस्माइलखेल तौहीद को भी गिरफ्तार किया, जो सूखे मेवों के कारोबार की आड़ में हवाला नेटवर्क चला रहा था और गैर-कानूनी हथियार तस्करी रैकेट से जुड़े वित्तीय लेन-देन में सहायता कर रहा था। उन्होंने कहा कि जांच से यह भी पता चला है कि गिरफ्तार किए गए मुलजिम मंगजीत सिंह और शमशेर सिंह एक ही गांव के निवासी हैं और दोनों गैर-कानूनी हथियार तस्करी नेटवर्क में शामिल हैं। यह भी पाया गया है कि मुलजिम मंगजीत सिंह एक जुराइम-पेशा मुजरिम है और उसके विरुद्ध पहले भी थाना सुल्तानविंड, अमृतसर में हथियार एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज है।

इस संबंध में दो अलग-अलग मामले — एफआईआर नंबर 168 तारीख 4-6-2026 को हथियार एक्ट की धारा 25 और 25(7) के तहत थाना इस्लामाबाद तथा एफआईआर नंबर 162 तारीख 5-6-2026 को हथियार एक्ट की धारा 25, 25(8) और 29 के तहत थाना गेट हकीमा में दर्ज किए गए हैं।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X