Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पंजाब

ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात: महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’

Updated on Monday, June 08, 2026 20:55 PM IST

चंडीगढ़, 5 जून: भारतीय जनता पार्टी पंजाब के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पंजाब के सह-प्रभारी विधायक सरदार नरेंद्र सिंह रैना तथा प्रदेश संगठन महामंत्री निवासुलु भी उपस्थित थे।

ढिल्लों ने उन्हें पंजाब भाजपा की कमान सौंपने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया और भरोसा दिलाया कि वे पार्टी के हर वर्ग को साथ लेकर चलेंगे तथा पंजाब भर के नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर संगठन को मजबूत करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयासों से भाजपा पंजाब में एक मजबूत राजनीतिक शक्ति के रूप में उभरेगी और फरवरी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों के बाद प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी बैठक के दौरान पंजाब के किसानों के कल्याण, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों में भाजपा की सरकार बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

ढिल्लों ने कहा कि भाजपा पंजाब को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और जनता की सेवा के लिए दिन-रात कार्य करेगी। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि आने वाले दिनों में राज्यभर में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

बैठक का एक विशेष आकर्षण तब रहा जब केवल सिंह ढिल्लों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को ‘शेर-ए-पंजाब’ महाराजा रणजीत सिंह का चित्र भेंट किया और उनके ‘सरकार-ए-खालसा’ शासन की गौरवशाली उपलब्धियों एवं इतिहास की जानकारी साझा की। ढिल्लों ने कहा कि महाराजा रणजीत सिंह के न्यायपूर्ण, जनहितैषी और समावेशी शासन से प्रेरणा लेते हुए पंजाब में भविष्य की भाजपा सरकार के स्वरूप और विकास की रूपरेखा पर चर्चा की गई।

भाजपा नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी समाज के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ेगी और पंजाब के लिए स्वर्णिम, समृद्ध तथा प्रगतिशील भविष्य सुनिश्चित करेगी।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X