Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पंजाब

उद्योग और निवेश के लिए पसंदीदा गंतव्य के रूप में उभर रहा है पंजाब: अमन अरोड़ा

Updated on Monday, June 08, 2026 20:39 PM IST

चंडीगढ़ / डेराबस्सी, 8 जून: पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री अमन अरोड़ा तथा बिजली मंत्री स तरुनप्रीत सिंह सौंद ने आज फोकल प्वाइंट, मुबारकपुर में नवनिर्मित और चालू किए गए 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उद्घाटन किया। उल्लेखनीय है कि लगभग 9.60 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन मुबारकपुर, डेराबस्सी और लालड़ू के तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक एवं आवासीय क्षेत्रों के बिजली बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। 40 एमवीए क्षमता से सुसज्जित यह ग्रिड बिजली आपूर्ति की विश्वसनीयता में महत्वपूर्ण सुधार करेगा, मौजूदा नेटवर्क पर भार कम करेगा तथा पीएसआईईसी फोकल प्वाइंट, मुबारकपुर स्थित औद्योगिक इकाइयों और आसपास के आवासीय क्षेत्रों को लाभ पहुंचाएगा।

पंजाब में बिजली कटौती जल्द ही बीते समय की बात बन जाएगी: तरुनप्रीत सिंह सौंद

उद्योग एवं बिजली मंत्रियों ने मुबारकपुर में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उद्घाटन किया; उद्योगों और स्थानीय निवासियों को मिलेगी बड़ी राहत


जनसभा को संबोधित करते हुए उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि कोई भी राज्य औद्योगिक विकास के बिना प्रगति नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने प्रगतिशील नीतियों और उद्योग-अनुकूल पहलों के माध्यम से पंजाब को उद्योग और निवेश के लिए एक पसंदीदा गंतव्य में बदल दिया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पंजाब चालू वित्तीय वर्ष के दौरान 65,000 करोड़ रुपये के निवेश लक्ष्य को पार कर जाएगा। उन्होंने उद्योगपतियों के सभी लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने घोषणा की कि औद्योगिक प्लॉटों से संबंधित निर्णय आगामी सप्ताह में लिया जाएगा, जबकि फोकल प्वाइंट के प्रवेश द्वार को पहले ही मंजूरी दी जा चुकी है। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि लेबर इंस्पेक्टर की मैपिंग जीरकपुर के बजाय डेराबस्सी से करने तथा रामगढ़ रोड के नवीनीकरण से जुड़े मुद्दों का भी प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।


बिजली मंत्री स तरुनप्रीत सिंह सौंद ने औद्योगिक विकास के लिए पंजाब सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न महत्वपूर्ण कदमों पर प्रकाश डाला। इनमें औद्योगिक प्लॉटों को नियमित करने के लिए ओटीएस योजना, प्लॉट संबंधी मामलों के लिए अपीलीय प्राधिकरण की स्थापना, प्लॉटों की क्लबिंग और डी-क्लबिंग की सुविधा, लीजहोल्ड प्लॉटों को फ्रीहोल्ड में बदलना, भवन उपविधियों में संशोधन तथा 26 औद्योगिक फोकल प्वाइंटों को स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी निगरानी, पेयजल, एसटीपी और अतिरिक्त बिजली जैसी सुविधाओं से सुसज्जित करना शामिल है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पंजाब के बिजली ढांचे को युद्ध स्तर पर उन्नत कर रही है और जल्द ही बिजली कटौती राज्य में अतीत की बात बन जाएगी।

डेराबस्सी के विधायक स कुलजीत सिंह रंधावा ने इस महत्वपूर्ण परियोजना को जनता को समर्पित करने के लिए दोनों कैबिनेट मंत्रियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस सब-स्टेशन का निर्माण वर्ष 2023 में शुरू हुआ था और इसका सफलतापूर्वक चालू होना क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

कैबिनेट मंत्रियों ने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार विश्वसनीय, गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए राज्य के बिजली बुनियादी ढांचे को लगातार मजबूत कर रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि औद्योगिक विकास, निवेश को बढ़ावा देने और रोजगार सृजन के लिए मजबूत बिजली ढांचा अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने परियोजना को पूरा करने में पीएसपीसीएल के इंजीनियरों, अधिकारियों और कर्मचारियों के समर्पित प्रयासों की सराहना की तथा विश्वास व्यक्त किया कि नया ग्रिड सब-स्टेशन डेराबस्सी क्षेत्र के आर्थिक और औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा। डेराबस्सी इंडस्ट्री एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने बुनियादी ढांचे की प्रमुख आवश्यकताओं को पूरा करने तथा फोकल प्वाइंट क्षेत्र में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान और पंजाब सरकार का आभार व्यक्त किया।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X