Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

पंजाब

‘मिशन क्लीन पंजाब’ की शुरुआत, रोजाना फील्ड में उतरेंगे अधिकारी:-बैंस

Updated on Monday, June 08, 2026 20:06 PM IST

चंडीगढ़, 8 जून: राज्य के शहरी क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए एक अनूठी पहल करते हुए पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सोमवार को ‘मिशन क्लीन पंजाब’ की शुरुआत की। इस तकनीक-आधारित अभियान के तहत शीर्ष स्तर से लेकर निचले स्तर तक के सभी नगर निगम और नगर परिषद अधिकारी प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 8 बजे तक फील्ड में मौजूद रहेंगे। विभाग के मुख्यालय में ‘मिशन क्लीन पंजाब’ का शुभारंभ करते हुए बैंस ने वीडियो कॉल के माध्यम से फील्ड अधिकारियों के साथ अभियान के पहले दिन की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि इस अभियान को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से लैस मोबाइल एप्लीकेशन, औचक निरीक्षण और सफाई संबंधी साप्ताहिक प्रगति रिपोर्टों के माध्यम से सफल बनाया जाएगा।

• एडीसी से लेकर ईओ तक सभी अधिकारी शहर के 10 किलोमीटर के जोनों में सफाई कार्यों की निगरानी करेंगे; परिणाम सुनिश्चित करने के लिए औचक निरीक्षण किए जाएंगे: हरजोत बैंस

• सभी अधिकारियों के पास कैमरा और इंटरनेट सुविधा वाला स्मार्टफोन होना अनिवार्य, क्योंकि मुख्यमंत्री मान या मेरी ओर से किसी भी समय फोन आ सकता है: स्थानीय निकाय मंत्री


हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि इस अभियान के तहत प्रत्येक शहरी स्थानीय निकाय को 10 किलोमीटर के जोनों में विभाजित किया जाएगा और प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी एक निगरानी अधिकारी—एडीसी, एमसी कमिश्नर, संयुक्त कमिश्नर या ईओ—को सौंपी जाएगी। सभी अधिकारी प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 8 बजे तक अनिवार्य रूप से फील्ड का दौरा करेंगे। स्थानीय निकाय मंत्री स्वयं भी पूरे पंजाब में औचक निरीक्षण करेंगे। निगरानी अधिकारी दैनिक रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे और किसी भी कार्य को भगवानके भरोसे नहीं छोड़ा जाएगा।
उन्होंने कहा, “यह कोई एक बार का विशेष आयोजन नहीं है। यह गंदगी के खिलाफ रोज़ाना की लड़ाई है। आज सुबह 7 बजे से हर अधिकारी फील्ड में होगा। कोई बहाना स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी अधिकारियों के पास कार्यशील कैमरे और इंटरनेट कनेक्टिविटी वाला स्मार्टफोन होना अनिवार्य है।” हरजोत सिंह बैंस ने कहा, “मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान स्वयं इस अभियान की निगरानी करेंगे। किसी भी अधिकारी को मुख्यमंत्री या मेरी ओर से किसी भी समय फोन किया जा सकता है। आज मैं मुख्यालय में हूं, लेकिन कल मैं मोहाली, अमृतसर, बठिंडा, फाजिल्का या जैतो में हो सकता हूं।”

• एडीसी से लेकर ईओ तक सभी अधिकारी शहर के 10 किलोमीटर के जोनों में सफाई कार्यों की निगरानी करेंगे; परिणाम सुनिश्चित करने के लिए औचक निरीक्षण किए जाएंगे: हरजोत बैंस

• सभी अधिकारियों के पास कैमरा और इंटरनेट सुविधा वाला स्मार्टफोन होना अनिवार्य, क्योंकि मुख्यमंत्री मान या मेरी ओर से किसी भी समय फोन आ सकता है: स्थानीय निकाय मंत्री


स्थानीय निकाय मंत्री ने बताया कि एआई आधारित एप इस अभियान की रियल-टाइम प्रगति पर नजर रखेगा। अधिकारी वीडियो कॉल पर उपलब्ध रहेंगे और बिना किसी पूर्व सूचना के कहीं भी औचक निरीक्षण किया जा सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस अभियान का उद्देश्य प्रत्यक्ष और दस्तावेजी परिणाम हासिल करना है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों से लेकर एमसी कमिश्नरों तक, सभी लोग सड़कों और गलियों में मौजूद रहेंगे ताकि आम जनता इस अभियान का प्रभाव जमीनी स्तर पर देख सके। यदि इसके बावजूद परिणाम दिखाई नहीं देते, तो लोग सीधे हमसे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह सफाई अभियान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर चलाया जा रहा है, ताकि पंजाब का प्रत्येक शहर और कस्बा साफ-सुथरा और स्वच्छ दिखाई दे।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X