Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

निकाय चुनाव में मुख्य मुकाबाला अकाली दल व आम के बीच:एन के शर्मा

Updated on Sunday, May 24, 2026 19:33 PM IST

जीरकपुर। शिरोमणि अकाली दल के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक एन के शर्मा ने कहा है कि निकाय चुनाव के दौरान डेराबस्सी हलके में मुख्य मुकाबला शिरोमणि अकाली दल तथा आम आदमी पार्टी के बीच होगा। कांग्रेस वोटिंग से पहले ही दौड़ से बाहर हो चुकी है।
रविवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में एनके शर्मा ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का आभार व्यक्त किया जिसकी बदौलत जीरकपुर में कटी हुई 44 हजार वोटें दोबारा बहाल हुई और लोगों को वोट डालने का अधिकार मिलेगा।

जीरकपुर में 44 हजार मतदाताओं से आप ने छीना वोट का अधिकार
अकाली दल हाईकोर्ट से बहाल कराया संवैधानिक हक
वोटिंग व मतगणना में तैनात रहेंगे हाईकोर्ट के निर्देश पर आब्जर्वर


उन्होंने कहा कि एक तरफ चुनाव प्रचार चल रहा था तो दूसरी तरफ शिरोमणि अकाली दल की तरफ से यहां के मतदाताओं को मताधिकार दिलवाने के लिए हाईकोर्ट में लड़ाई लड़ी। जिसमें आज कामयाबी मिल गई है। एनके शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने धक्केशाही करवाकर अधिकारियों पर दबाव बनाते हुए डेराबस्सी में दो तथा लालडू में तीन प्रत्याशियों के नामांकन खारिज करवाए। इस समय अकाली दल जीरकपुर की सभी 31 सीटों, डेराबस्सी की 17 तथा लालडू की 14 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है। उन्होंने बताया कि आप सरकार की तरफ से जीरकपुर में जिन 44 हजार लोगों के वोट काट दिए गए थे अब वह हाईकोर्ट के फैसले के अनुसार वोट डाल सकेंगे।
हाईकोर्ट ने 26 मई को वोटिंग के दौरान एक पर्यवेक्षक के साथ एक आईएएस तथा एक पीसीएस अधिकारी को सह-पर्यवेक्षक नामजद किया है। इसी प्रकार तीनों शहरों की मतगणना के दौरान न केवल पर्यवेक्षक तैनात रहेंगे बल्कि सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। मतगणना के दौरान अगर बिजली जाती है तो मोहाली के जिला उपायुक्त को इस संबंध में हाईकोर्ट को जवाब देना होगा। एन के शर्मा ने कहा कि हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के कारण आज अकाली दल एक बड़ी लड़ाई जीता है और निषपक्ष चुनाव की उम्मीद जगी है। उन्होंने कहा कि अधिकारी पूरी तरह से सरकार के दबाव में काम रहे हैं। शिरोमणि अकाली दल ने हमेशा ही जनता की लड़ाई को लड़ा है और जीता है। जीरकपुर के 44 हजार मतदाताओं को वोट का अधिकार दिलाना अकाली दल की बड़ी उपलब्धि है।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X