Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने लोगों से किया सीधा संवाद

Updated on Saturday, May 23, 2026 10:18 AM IST

अमृतसर : अमृतसर उत्तरी विधानसभा हलके से युवा भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने इलाके के लोगों और युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश और प्रदेश की राजनीति में आम इंसान हमेशा सबसे ज्यादा इस्तेमाल हुआ है, लेकिन उसकी जिंदगी आज भी संघर्षों से भरी हुई है। उन्होंने कहा कि वर्षों से लोग नेताओं को वोट देकर सत्ता तक पहुंचाते रहे हैं, लेकिन जब जनता को उनकी जरूरत पड़ती है तो वही नेता लोगों से दूर हो जाते हैं। अक्षय शर्मा हल्का उत्तरी के वार्ड नंबर 10 में आयोजित बैठक में संबोधित कर रहे थे।

बोले “मैं वोट मांगने नहीं, आपका बेटा और भाई बनकर आपके बीच आया हूं”


अक्षय शर्मा ने कहा कि आज भी एक दुकानदार बिजली के बिल की चिंता में जी रहा है, मजदूर अपने परिवार के राशन और बच्चों के भविष्य को लेकर परेशान है, जबकि बुजुर्ग मेहनत करने के बावजूद कर्ज और महंगाई के बोझ तले दबे हुए हैं। उन्होंने कहा कि अगर सरकारें गरीबी, बेरोजगारी, नशे और बुनियादी समस्याओं को खत्म नहीं कर सकीं, तो जनता को बदलाव के बारे में सोचना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि वह किसी चुनावी फायदे या वोट मांगने के लिए लोगों के बीच नहीं आए, बल्कि एक परिवार के सदस्य की तरह जनता के साथ खड़े रहने का भरोसा देने आए हैं। उन्होंने कहा कि चाहे इलाके की स्ट्रीट लाइट का मुद्दा हो, बच्चों की शिक्षा, मजदूरों की मदद या गरीब परिवारों की जरूरत, वह हमेशा समाज के अंतिम स्तर तक साथ खड़े रहेंगे।
युवाओं को संबोधित करते हुए अक्षय शर्मा ने नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशा किसी भी समाज और पीढ़ी को बर्बाद कर देता है और पंजाब के युवाओं को शिक्षा और रोजगार की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों की अच्छी शिक्षा ही परिवार और समाज की असली ताकत है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा गरीब, मजदूर और आम आदमी के हित में काम करती आई है। हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में हुए विकास का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब में भी बदलाव की जरूरत है और यह बदलाव जनता के सहयोग से ही संभव होगा। इस अवसर पर कस्तूरी लाल, पप्पू कुमार,भूपेंद्र कुमार, शम्मी, राजेश कुमार, दीपक कुमार, राजिंदर कुमार राजू, अर्जुन, परवीन कुमार और मनोहर कुमार उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X