Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

*फिरोजपुर में 3 नशा तस्कर गिरफ्तार, 10 किलो हेरोइन और 2 किलो ICE बरामद*

Updated on Wednesday, May 20, 2026 19:36 PM IST

फिरोजपुर, 20 मई: पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए फिरोजपुर पुलिस ने दो अलग-अलग खुफिया अभियानों के तहत नशा तस्करी गतिविधियों में शामिल तीन मुख्य आरोपियों को 10.125 किलोग्राम हेरोइन, 2 किलोग्राम आई.सी.ई. (मेथामफेटामाइन) और एक .30 बोर तुर्की निर्मित पिस्तौल सहित गिरफ्तार कर बड़े नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी पुलिस महानिदेशक पंजाब गौरव यादव ने आज यहां दी।
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान ओम उर्फ ओमी (23) निवासी गांव लेली वाला (फिरोजपुर), अनीकेत कुमार (22) और सुमित (23) दोनों निवासी शांति नगर (फिरोजपुर) के रूप में हुई है। नशीले पदार्थों की बरामदगी के अलावा पुलिस टीमों ने उनका हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (पीबी05 यू 9776) भी जब्त किया है।

प्रारंभिक जांच के दौरान संगठित ड्रग सप्लाई चेन की संलिप्तता का हुआ खुलासा: गौरव यादव

आने वाले दिनों में और बरामदगियों तथा गिरफ्तारियों की संभावना: भूपिंदर सिंह सिद्धू


डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान दोनों नेटवर्कों में एक संगठित ड्रग सप्लाई चेन की संलिप्तता का खुलासा हुआ है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीमें दोनों नेटवर्कों के स्रोतों, डिलीवरी स्थानों और अन्य सदस्यों की पहचान के लिए आगे-पीछे के लिंक स्थापित कर रही हैं।
पहले ऑपरेशन संबंधी जानकारी साझा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि सीआईए स्टाफ के प्रभारी इंस्पेक्टर मोहित धवन के नेतृत्व वाली टीम ने पुख्ता सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए खाई फेमे के से गांव हबीब के रोड पर एक ईंट-भट्ठे के पास ओम उर्फ ओमी को हिरासत में लिया और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 10.125 किलोग्राम हेरोइन की बड़ी खेप बरामद की।
दूसरे ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि थाना आरिफ के के एसएचओ इंस्पेक्टर बलराज सिंह के नेतृत्व वाली टीम को पुख्ता सूचना मिली थी कि अनीकेत कुमार और सुमित कुमार, जो सिंथेटिक ड्रग्स और अवैध हथियारों की तस्करी करते हैं, मोटरसाइकिल पर मल्लांवाला की ओर से फिरोजपुर रोड की तरफ नशे की खेप पहुंचाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दोनों को हिरासत में लिया और उनके कब्जे से 2 किलो आई.सी.ई. ड्रग तथा एक .30 बोर तुर्की निर्मित पिस्तौल बरामद की।
 उन्होंने बताया कि आगे की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियों तथा बरामदगियों की संभावना है।
इस संबंध में दो अलग-अलग मामले — एफआईआर नंबर 183 दिनांक 19.05.2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत थाना सदर फिरोजपुर में तथा एफआईआर नंबर 62 दिनांक 19.05.2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22-सी और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत थाना आरिफ के में दर्ज किए गए हैं।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X