Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

*पंजाब में पनीर सैंपलिंग अभियान, 211 नमूने जांच के लिए भेजे गए*

Updated on Wednesday, May 20, 2026 19:22 PM IST

चंडीगढ़, 20 मई: सुरक्षित और मानक खाद्य उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निरंतर प्रयासों के तहत, फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) पंजाब ने पूरे राज्य में दो दिवसीय व्यापक पनीर सैंपलिंग अभियान चलाया। पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह के निर्देशों और एफडीए पंजाब के कमिश्नर कंवलप्रीत बराड़ की निगरानी में सोमवार और मंगलवार को चलाए गए इस अभियान के तहत डेयरी सप्लाई चेन के विभिन्न पहलुओं पर ध्यान केंद्रित किया गया।

- दूध सैंपलिंग अभियान के दौरान एकत्र किए गए कुल 204 दूध के सैंपलों में से 68 सैंपल गुणवत्ता मानकों पर फेल पाए गए और एक सैंपल असुरक्षित पाया गया : डॉ. बलबीर सिंह

- उल्लंघन करने वालों के खिलाफ फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी: स्वास्थ्य मंत्री


डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत पूरे राज्य की स्थानीय डेयरियों की जांच की गई, जिसके दौरान शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में डेयरियों, प्रोसेसिंग यूनिटों और खुदरा दुकानों से पनीर के 211 सैंपल लिए गए।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि लिए गए सैंपलों को किसी भी प्रकार की मिलावट और निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच के लिए मान्यता प्राप्त स्टेट फूड लैबोरेटरी में भेजा गया है। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा, “नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी फूड बिजनेस ऑपरेटर (एफबीओ) के खिलाफ फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट, 2006 के प्रावधानों के अनुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

डॉ. बलबीर सिंह ने लोगों से सतर्क रहने और संबंधित अधिकारियों को खाद्य पदार्थों में मिलावट के किसी भी संदिग्ध मामले की सूचना देकर इस मिशन में सहयोग करने की अपील भी की उल्लेखनीय है कि इस पनीर सैंपलिंग अभियान से पहले एफडीए पंजाब द्वारा 6 और 7 मई 2026 को दो दिवसीय राज्य स्तरीय दूध सैंपलिंग अभियान भी चलाया गया था। दूध सैंपलिंग अभियान के परिणाम साझा करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस दौरान दूध के कुल 204 सैंपल एकत्र किए गए, जिनमें से 68 सैंपल गुणवत्ता मानकों पर फेल पाए गए, जबकि एक नमूना असुरक्षित पाया गया। सप्लाई चेन से मिलावटी दूध को खत्म कर जनस्वास्थ्य की रक्षा के प्रति पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने पंजाब के लोगों को भरोसा दिलाया कि यह सैंपलिंग अभियान “स्वस्थ और रंगला पंजाब” सुनिश्चित करने के लिए आने वाले हफ्तों में भी लगातार जारी रहेगा।

विभाग की सतर्कता के प्रति प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए एफडीए कमिश्नर कंवलप्रीत बराड़, आईएएस ने कहा कि फूड सेफ्टी अधिकारी (एफएसओ) न केवल कानून लागू कर रहे हैं, बल्कि फूड बिजनेस ऑपरेटरों को स्वच्छता और उचित भंडारण संबंधी तरीकों के बारे में भी जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नागरिकों के हित में डेयरी क्षेत्र में उच्च मानकों को बनाए रखना बेहद आवश्यक है।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X