Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

अमृतसर में अक्षय शर्मा ने सुनी व्यापारियों की समस्याएं

Updated on Wednesday, May 20, 2026 19:08 PM IST

अमृतसर : अमृतसर उत्तरी हलके से भाजपा युवा नेता अक्षय शर्मा ने आज लिबर्टी मार्केट में व्यापारियों के साथ विशेष बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह काफी समय से व्यापारियों से मिलना चाह रहे थे और उनकी समस्याओं को समझना चाहते थे न और आज उन्हें व्यापारियों के बीच आने का अवसर मिला।
अक्षय शर्मा ने कहा कि अगर पंजाब में भाजपा की सरकार बनती है तो व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “सबका साथ, सबका विकास” की विचारधारा को समझने और अपनाने की जरूरत है।

बोले - व्यापार बढ़ेगा तो शहर आगे बढ़ेगा
लिबर्टी मार्केट शहर की लाइफ लाइन, व्यापारियों की सुरक्षा और सुविधाएं हमारी प्राथमिकता


उन्होंने कहा कि अगर व्यापारी मजबूत होगा तो शहर भी मजबूत होगा, क्योंकि बाजार शहर की अर्थव्यवस्था की रीढ़ होते हैं। “सिर्फ दुकानें चलने से काम नहीं चलेगा, बल्कि व्यापारियों की समस्याओं को समझना और उनके साथ जुड़ना भी जरूरी है,” उन्होंने कहा। बैठक के दौरान व्यापारियों ने मार्केट में वॉशरूम, सीसीटीवी कैमरे, स्ट्रीट लाइट, सुरक्षा व्यवस्था और पार्किंग जैसी समस्याएं उठाईं। इस पर अक्षय शर्मा ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है और भाजपा हर उस समस्या के समाधान के लिए काम करेगी जिससे व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस करता है।
उन्होंने व्यापारियों को भरोसा दिलाते हुए कहा, “मैं आपका भाई हूं और हमेशा चट्टान की तरह व्यापारियों के साथ खड़ा रहूंगा। व्यापार की तरक्की से ही शहर आगे बढ़ेगा।”
युवा वर्ग को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं को अपने व्यापार और रोजगार की ओर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने लिबर्टी मार्केट को शहर का “आईटी हब” बताते हुए कहा कि यहां बड़ी संख्या में युवा काम करते दिखाई देते हैं, लेकिन जिस स्तर की सुविधाएं इस मार्केट को मिलनी चाहिए थीं, वह अब तक नहीं मिल पाईं।


अक्षय शर्मा ने कहा कि भाजपा का सपना पंजाब और व्यापारी वर्ग को आगे बढ़ाने का है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही मार्केट में ठंडे पानी की मशीन लगवाने और अन्य सुविधाओं को लेकर फिर व्यापारियों के बीच आएंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह केंद्र में बैठक भाजपा ने पूरे देश को तरक्की के नए आयाम दिए हैं वैसे ही पंजाब में भी भाजपा ही विकास करवाएगी इसीलिए लोगों को बीजेपी का साथ देना चाहिए ओर अपने भविष्य को संवारने चाहिए। इस अवसर पर पप्पू महाजन, राजेश महाजन , अभि महाजन , हनी सहगल , सब्बी , मणि , विशाल सहगल , बलवंत सिंह ज, काली पाजी, डॉ. मनु , संदीप सिंह , रमनदीप सिंह और पवन महाजन सहित अन्य साथी भी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X