Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

भ्रष्टाचार मामले में PSPCL के पूर्व CMD के.डी. चौधरी समेत 3 गिरफ्तार

Updated on Wednesday, May 20, 2026 18:27 PM IST

चंडीगढ़, 20 मई 2026: विजिलेंस ब्यूरो की आर्थिक अपराध शाखा, लुधियाना ने पी.एस.पी.सी.एल. के पूर्व चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर के.डी. चौधरी, पूर्व वरिष्ठ एक्सियन संजीव प्रभाकर और मैसर्स दामिनी रिजॉर्ट एंड बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड, लुधियाना के डायरेक्टर अमित गर्ग को गिरफ्तार किया है। उक्त व्यक्तियों के खिलाफ विजिलेंस जांच नंबर 05, दिनांक 10.05.2021 के निष्कर्षों के आधार पर विजिलेंस ब्यूरो की आर्थिक अपराध शाखा, लुधियाना में मामला दर्ज किया गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि बसंत एवेन्यू में 66 केवी सबस्टेशन स्थापित करने के संबंध में, बसंत एवेन्यू के कॉलोनाइज़र ने पीएसपीसीएल के संबंधित फील्ड अधिकारियों की मिलीभगत से उक्त 66 केवी सबस्टेशन को अपनी कॉलोनी में 1015 वर्ग गज क्षेत्र में स्थापित करवा लिया।उन्होंने आगे बताया कि यदि तत्कालीन उच्च अधिकारियों द्वारा फील्ड अधिकारियों को कॉलोनाइज़र की सभी कॉलोनियों की एनओसी की जांच करने के निर्देश दिए गए होते, और क्योंकि कॉलोनियां आपस में जुड़ी हुई तथा साथ-साथ स्थित थीं, इसलिए बिजली के कुल लोड की गणना एक साथ की जाती, तो 66 केवी सबस्टेशन स्थापित करने का पूरा खर्च कॉलोनाइज़र द्वारा वहन किया जाता।

उन्होंने आगे बताया कि इस दौरान बिजली मंत्रालय द्वारा सबस्टेशन स्थापित करने संबंधी जारी दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया गया। उक्त 66 केवी बसंत एवेन्यू सबस्टेशन तक पहुंचने के लिए कोई पक्की सड़क नहीं थी और यह पाखोवाल लिंक रोड से लगभग 3 किलोमीटर दूर खेतों में स्थित था। इस तथ्य का उल्लेख बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों और चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर द्वारा प्रस्ताव में या बाद में किसी भी कार्यालय में नहीं किया गया। इसी कारण आज भी उक्त 66 केवी बसंत एवेन्यू सबस्टेशन अविकसित कॉलोनियों और खेतों में स्थित है।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस सबस्टेशन तक पहुंचने के लिए आज भी कोई पक्की सड़क नहीं है। तत्कालीन एक्सियन संजीव प्रभाकर और फील्ड में तैनात अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा 66 केवीएच सबस्टेशन बसंत एवेन्यू स्थापित करने संबंधी भेजे गए प्रस्ताव को तत्कालीन चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर के.डी. चौधरी ने मंजूरी दे दी थी, जिसमें सबस्टेशन की स्थापना संबंधी कमियों और टिप्पणियों को नजरअंदाज किया गया था। इससे बसंत एवेन्यू कॉलोनी को सीधा लाभ पहुंचा। आरोपी के.डी. चौधरी, संजीव प्रभाकर और अमित गर्ग को गिरफ्तार कर मामले की आगे जांच की जा रही है।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X