Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

बी.के.आई. समर्थित मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति अमृतसर में काबू ; दो हैंड ग्रेनेड बरामद

Updated on Tuesday, May 19, 2026 19:29 PM IST

चंडीगढ़/अमृतसर, 19 मई: पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बी.के.आई.) समर्थित मॉड्यूल से जुड़े विदेशी हैंडलरों के दो साथियों को दो हैंड ग्रेनेड सहित गिरफ्तार कर इस मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज यहां साझा की।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान अजनाला, अमृतसर के बाजीगर मोहल्ला निवासी अजय तथा फत्तेवाल कलां निवासी जोधबीर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने हैंड ग्रेनेड बरामद करने के अलावा उनका काले रंग का हीरो स्प्लेंडर (पीबी 02 ईके 2107) मोटरसाइकिल भी जब्त किया है।


बरामद किए गए ग्रेनेड सरकारी संस्थानों को निशाना बनाने की साजिश का हिस्सा थे: डीजीपी गौरव यादव

आगे-पीछे के संबंध स्थापित करने के लिए आगे की जांच जारी


डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि बरामद किए गए ग्रेनेड एक बड़ी साजिश का हिस्सा थे, जिनका उद्देश्य सरकारी संस्थानों एवं बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर पंजाब की शांति और कानून व्यवस्था को भंग करना था। ऑपरेशन संबंधी विवरण साझा करते हुए उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि विदेशी हैंडलरों द्वारा अपने साथियों को हैंड ग्रेनेड उपलब्ध करवाए गए हैं और उन्हें आगे अपने किसी अन्य कार्यकर्ता के साथ अमृतसर के लोहारका रोड क्षेत्र में संपर्क स्थापित करने के लिए कहा गया है।

इस पुख्ता सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने नाका लगाकर संदिग्ध अजय और जोधबीर सिंह को रोका और उनकी तलाशी ली। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए। डीजीपी ने कहा कि इस मामले में आगे-पीछे के संबंध स्थापित करने के लिए आगे की जांच जारी है ताकि नेटवर्क में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान की जा सके। इस संबंध में एफआईआर नंबर 36 दिनांक 18-05-2026 को विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 4 और 5 तथा बीएनएस की धारा 61(2) के तहत पुलिस स्टेशन स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एस.एस.ओ.सी.), अमृतसर में मामला दर्ज किया गया है।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X