Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

मान सरकार राज्य के खेल माहौल को बदलने के लिए प्रतिबद्ध : विधायक सुखानंद

Updated on Tuesday, May 19, 2026 19:13 PM IST

विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद जालंधर में उद्घाटन समारोह के दौरान खिलाड़ियों से मुलाकात करते हुए। साथ में पंजाब बैडमिंटन एसोसिएशन के मानद सचिव रितिन खन्ना भी दिखाई दे रहे हैं।

जालंधर, 19 मई : पंजाब बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से रायजादा हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम में 4 दिवसीय पंजाब स्टेट सब-जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट का आज शुभारंभ हुआ। यह प्रतियोगिता 22 मई 2026 तक चलेगी। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक एवं पंजाब बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रधान सरदार अमृतपाल सिंह सुखानंद ने किया। इस मौके पर विधायक सुखानंद ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के खेल माहौल को बदलने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार का उद्देश्य युवाओं को नशों से दूर कर खेलों और अन्य रचनात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करना है।


जालंधर में 4 दिवसीय सब-जूनियर स्टेट रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट शुरू

400 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, 22 मई को होंगे फाइनल*

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मान्या रलहन को एसोसिएशन ने किया सम्मानित


उन्होंने कहा कि पंजाब के इतिहास में पहली बार खेल बजट को 350 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1791 करोड़ रुपये किया गया है, जो खेलों के विकास के प्रति सरकार की गंभीरता को दर्शाता है। उन्होंने राज्य में जमीनी स्तर पर बैडमिंटन को बढ़ावा देने के लिए एसोसिएशन के प्रयासों की भी सराहना की।
पंजाब बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव रितिन खन्ना ने बताया कि टूर्नामेंट को खिलाड़ियों का शानदार समर्थन मिला है। राज्य के 23 जिलों से करीब 400 खिलाड़ियों की 600 से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त हुई हैं। अंडर-15 और अंडर-17 वर्ग में लड़कों और लड़कियों के कुल 10 इवेंट  खेले जा रहे हैं। अगले 4 दिनों में लगभग 500 मैच खेले जाएंगे। फाइनल मुकाबले 22 मई को होंगे और विजेताओं को नकद पुरस्कार व अन्य आकर्षक इनाम दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों और कोचों की सुविधा के लिए खाने-पीने और रिफ्रेशमेंट के विशेष प्रबंध भी किए गए हैं।

इस दौरान एसोसिएशन ने राज्य के दो होनहार बैडमिंटन खिलाड़ियों स्वर्गीय मयंक शर्मा और साहिब को भावभीनी श्रद्धांजलि दी, जिनकी अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दुखद मृत्यु हो गई थी। उनकी याद में अंडर-15 और अंडर-17 वर्ग में दो विशेष ट्रॉफियां शुरू की गई हैं।
जालंधर की अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी मान्या रलहन को फ्रांस में आयोजित सेंट डेनिस ओपन में कांस्य पदक जीतने पर मुख्य अतिथि द्वारा 31,000 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर डीबीए के कोषाध्यक्ष पलविंदर जुनेजा, हरप्रीत सिंह, जसवंत सिंह, पंजाब मसीह, धीरज शर्मा, सचिन रत्ती, वरुण कुमार सहित बैडमिंटन जगत की कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित थीं।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X