Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

तेल खरीद पर लिमिट लगाने को लेकर वड़िंग ने केंद्र से मांगा स्पष्टीकरण

Updated on Monday, May 18, 2026 18:34 PM IST

चंडीगढ़, 18 मई: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने देश के अलग-अलग राज्यों में तेल की खरीद पर लिमिट लगाए जाने संबंधी आ रही खबरों पर भारत सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी या भरोसा नहीं दिए जाने के कारण लोगों में घबराहट का माहौल बना हुआ है। तेल की खरीद पर लिमिट लागू किए जाने की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए, वड़िंग ने कहा कि यह आने वाले समय के लिए बेहद चिंताजनक और भयावह संकेत हैं। उन्होंने कहा कि यदि हम अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी पर्याप्त तेल का प्रबंध नहीं कर सकते, तो इससे अर्थव्यवस्था पूरी तरह डगमगा सकती है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार और विशेष रूप से प्रधानमंत्री को इस स्थिति को गंभीरता से लेना चाहिए। प्रधानमंत्री के विदेश दौरों पर टिप्पणी करते हुए, उन्होंने कहा कि देश के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं, जबकि हमारे प्रधानमंत्री विदेश यात्राओं में व्यस्त हैं।


ऊर्जा और आर्थिक संकट पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग

कहा: हालात बद से बदतर हो रहे हैं; प्रधानमंत्री विदेश दौरों में व्यस्त


लुधियाना से सांसद वड़िंग ने यह भी मांग की कि देश के सामने खड़े ऊर्जा और आर्थिक संकट पर चर्चा के लिए सरकार को संसद का विशेष सत्र बुलाना चाहिए। इस दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा पहले दी गई चेतावनियों का हवाला देते हुए, वड़िंग ने कहा कि वह लगातार सरकार को आगाह करते आ रहे हैं कि देश की आर्थिक स्थिति कमजोर हो रही है और जमीनी हालात अच्छे नहीं हैं।
उन्होंने सरकार से अपील करते हुए, कहा कि चिंताओं को नजरअंदाज करने की बजाय सरकार को ईमानदारी से चुनौतियों का आकलन करना चाहिए और संकट गहराने से पहले सुधारात्मक कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि तेल पर पाबंदियां लगाने या लोगों को खरीदारी से बचने के लिए कहने से राष्ट्रीय संकट का समाधान नहीं निकलेगा। वड़िंग ने सुझाव दिया कि प्रधानमंत्री को इस मुद्दे पर सीधे देश को संबोधित करना चाहिए, देश के सामने मौजूद वास्तविक चुनौतियों के बारे में जानकारी देनी चाहिए और संसद में जनता के सामने एक स्पष्ट रोडमैप पेश करना चाहिए।

उन्होंने जोर देते हुए, कहा कि प्रधानमंत्री को तुरंत संसद का विशेष सत्र बुलाकर विपक्ष को विश्वास में लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय चिंता के समय साझा चर्चा और मिलकर समाधान निकालने की आवश्यकता होती है, न कि एकतरफा फैसले लेने की। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने कहा कि भारत के लोग भ्रम नहीं, बल्कि समाधान के हकदार हैं। इस चुनौतीपूर्ण दौर में नौकरियों, कारोबार, सप्लाई चेन और आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी की सुरक्षा के लिए सरकार को एक मजबूत एक्शन प्लान पेश करना चाहिए।
 
 

 

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X