Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के लिए मान सरकार का बड़ा कदम

Updated on Thursday, May 07, 2026 19:17 PM IST

चंडीगढ़, 7 मई: पंजाब की सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार हाशिए पर रह रहे और जरूरतमंद वर्गों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है, ताकि कोई भी बच्चा केवल आर्थिक तंगी के कारण अपने सपनों से वंचित न रह जाए।


*पहली से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए मुफ्त पाठ्य पुस्तकों हेतु 204.69 करोड़ रुपये जारी*

*“किताबों की कमी किसी बच्चे के सपनों को न रोके” — डॉ. बलजीत कौर*


डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा अपने चार वर्षों के कार्यकाल के दौरान अनुसूचित जातियों से संबंधित पहली से दसवीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए मुफ्त पाठ्य पुस्तकों की आपूर्ति योजना के अंतर्गत 204.69 करोड़ रुपये की अदायगी पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड को की गई है। उन्होंने कहा कि यह राशि हजारों परिवारों के बच्चों की शिक्षा को मजबूत आधार प्रदान करने में सहायक साबित हो रही है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शिक्षा ही वह सबसे बड़ी ताकत है, जो किसी भी बच्चे की किस्मत बदल सकती है। सरकार का मानना है कि शिक्षा के क्षेत्र में उठाया गया हर मजबूत कदम समाज के भविष्य को रोशन बनाता है। इसी सोच के साथ मान सरकार ऐसी जनहितैषी योजनाओं को लगातार आगे बढ़ा रही है, ताकि समाज के हर वर्ग के बच्चों को बराबर अवसर मिल सकें और वे अपने सपनों को साकार कर सकें।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उठाए जा रहे ये कदम केवल सुविधाएं उपलब्ध करवाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि राज्य में सामाजिक समानता, शिक्षा और खुशहाली को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी पहल हैं। डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि जब समाज का हर बच्चा शिक्षा से जुड़ेगा, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेगा और अपने सपने साकार करेगा, तभी “रंगला पंजाब” का सपना वास्तविक अर्थों में साकार होगा। डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार आने वाले समय में भी सामाजिक न्याय और शिक्षा के क्षेत्र में जनहितैषी पहलों को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाती रहेगी।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X