Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद वार्डबंदी में हुआ फर्जीवाड़ा:एनके शर्मा

Updated on Wednesday, May 06, 2026 20:14 PM IST

जीरकपुर।  शिरोमणि अकाली दल के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक एनके शर्मा ने डेराबस्सी के प्रशासनिक अधिकारियों पर सरकार के इशारे पर काम करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि हाईकोर्ट में हल्फनामे के बावजूद जीरकपुर, डेराबस्सी व लालडू की वार्डबंदियों में फर्जीवाड़ा किया गया है। इसे लेकर अब हाईकोर्ट में आवमानना याचिका दायर की जाएगी।
आज यहां पत्रकारों से बातचीत में एनके शर्मा ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी अपना काम छोडक़र सरकार के इशारे पर फर्जीवाड़ा करने में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि जीरकपुर में 44 हजार वोटों को शिफ्ट किया गया है। अकाली दल की तरफ से तय समय सीमा में एसडीएम तथा चुनाव आयोग के पास आपत्ति दर्ज करवाई। हाईकोर्ट में भी याचिका दायर की। हाईकोर्ट में चुनाव आयोग ने प्रशासन के हवाले से कहा कि एसडीएम डेराबस्सी मतदाता सूचियों को सही करके याचिका दायरकर्ताओं की संतुष्टी करवाएंगे।


अब हाईकोर्ट में दायर करेंगे अवमानना याचिका
पहले इंटर वीलेज मतदाता शिफ्ट हुए, अब इंटर वार्ड हुई शिफ्टिंग


एनके शर्मा ने कहा कि चुनाव आयोग ने हाईकोर्ट में एसडीएम के 30 अप्रैल के स्पिकिंग ऑर्डर जमा करवाए। इसमें भी ढेरों खामियां हैं। पहले मतदाता सूचियों में इंटर वीलेज मतदाताओं को शिफ्ट किया गया था अब इंटर वार्ड शिफ्टिंग कर दी गई है। शर्मा ने बताया कि अफरा-तफरी में लालडू में वही मकान वार्ड नंबर 12 तो वही 17 में दिखाया गया है।    
जीरकपुर में 13 हजार वोट एक से दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिए गए हैं। वार्ड नंबर पांच में 1100, वार्ड नंबर 31 की एक हजार, सात की 453, वार्ड नंबर 20 864, आठ की 700 शिफ्ट कर दी। डेराबस्सी रौणी मोहल्ला की 50 वोट की एक वार्ड में हैं, जबकि 1200 वोट 14 व 15 नंबर वार्ड की एक नंबर वार्ड में शिफ्ट की गई। एन के शर्मा ने कहा कि नए फर्जीवाड़े के विरोध अकाली दल का शिष्टमंडल चुनाव आयोग को मिलकर नए घोटाले के बारे में बताएगा। इसके अलावा पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर की जाएगी। याचिका के साथ तीनों नगर परिषदों के नक्शे भी लगाए जाएंगे।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X