Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने “मेरा बूथ सबसे मजबूत” अभियान के तहत वार्ड 5 और वार्ड 10 में की बैठकें

Updated on Sunday, May 03, 2026 19:34 PM IST

अमृतसर। हल्का उत्तरी से भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने “मेरा बूथ सबसे मजबूत” अभियान के तहत वार्ड नंबर 5 और वार्ड नंबर 10 में संगठनात्मक बैठकों का आयोजन कर कार्यकर्ताओं, स्थानीय निवासियों और व्यापारी वर्ग के साथ संवाद किया। बैठकों के दौरान क्षेत्र के विकास, व्यापारियों की सुरक्षा, युवाओं की भागीदारी और संगठन की मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

“बूथ मजबूत होंगे तभी हल्का उत्तरी की आवाज विधानसभा तक पहुंचेगी” — अक्षय शर्मा


अक्षय शर्मा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केवल मंचों से बातें करने से समस्याओं का समाधान नहीं होता, बल्कि मजबूत संगठन और जागरूक बूथ स्तर की टीम ही जनता की आवाज को विधानसभा तक पहुंचाती है। उन्होंने कहा कि आज भी लोग सीवरेज, गलियों और नालियों जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग में उलझे हुए हैं, जबकि समय की जरूरत है कि युवाओं को आगे लाकर हल्का उत्तरी को तरक्की की राह पर ले जाया जाए।

उन्होंने व्यापारी वर्ग को भरोसा दिलाते हुए कहा कि व्यापारियों में डर और फिरौती का माहौल पैदा करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा व्यापारियों के सम्मान, सुरक्षा और कारोबार को बढ़ाने के लिए पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ी है। वार्ड नंबर 10 में इंदर की ओर से आयोजित बैठक में पप्पू महाजन, विक्रांत शौरी, गौतम राज, करण गिल, डॉ. जोगिंदर पाल, परमोद महाजन तथा जय इंदर जज्जी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

वार्ड नंबर 5, कमला देवी एवेन्यू में सरबजीत कौर की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। वहीं वार्ड 5 में विवेक विज की ओर से बैठक का आयोजन किया गया जिसमें वीबा विज के साथ अन्य लोग उपस्थित थे। बैठक के दौरान स्थानीय लोगों ने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों को भाजपा नेता अक्षय शर्मा के समक्ष रखा, जिस पर उन्होंने जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। अक्षय शर्मा ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल राजनीति करना नहीं, बल्कि लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझना और विकास को गति देना है।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X