Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत अब तक 1.32 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने धार्मिक स्थलों के दर्शन किए: हरदीप सिंह मुंडियां

Updated on Tuesday, April 28, 2026 19:14 PM IST

चंडीगढ़, 28 अप्रैल: पंजाब के राजस्व मंत्री स. हरदीप सिंह मुंडियां ने आज बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई प्रमुख पहल “मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना” के दो चरणों के तहत अब तक 1.32 लाख से अधिक श्रद्धालु विभिन्न पवित्र स्थलों के दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य प्रदेशवासियों को मुफ़्त धार्मिक यात्रा सुविधा प्रदान करना और धार्मिक स्थलों के दर्शन करने के उनके सपनों को पूरा करना है।

वर्तमान में चल रहे दूसरे चरण की ज़िला-वार प्रगति साझा करते हुए कैबिनेट मंत्री ने बताया कि 27 अप्रैल, 2026 तक बठिंडा क्लस्टर से 1179 यात्राएं करवाई गईं, जिनके तहत 46,030 श्रद्धालु दर्शन के लिए गए। इसी तरह मोहाली से 533 यात्राओं के माध्यम से 21,104 श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाए गए, जबकि लुधियाना से 596 यात्राओं के तहत 23,747 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए और अमृतसर क्लस्टर से 154 यात्राओं के जरिए 6,160 श्रद्धालुओं को दर्शन करवाए गए। उन्होंने बताया कि कुल मिलाकर इन क्लस्टरों से 2462 यात्राओं के माध्यम से 97,041 श्रद्धालुओं को मुफ़्त धार्मिक यात्रा करवाई गई।


*दूसरे चरण के तहत विभिन्न क्लस्टरों से 2462 यात्राओं के माध्यम से 97,041 श्रद्धालुओं ने लिया धार्मिक यात्रा का लाभ*

*श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित पहले चरण के तहत लगभग 35,500 श्रद्धालुओं ने किए मुफ़्त दर्शन*


उन्होंने बताया कि 27 नवंबर, 2023 को प्रथम पातशाह श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित “मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा” के पहले चरण के तहत लगभग 35,500 श्रद्धालुओं ने श्री हज़ूर साहिब (नांदेड़), श्री पटना साहिब (बिहार), वाराणसी मंदिर, मथुरा और श्री वृंदावन धाम (उत्तर प्रदेश), अजमेर शरीफ़ दरगाह (राजस्थान), श्री आनंदपुर साहिब, श्री अमृतसर साहिब, श्री दमदमा साहिब (तलवंडी साबो), श्री सालासर धाम, श्री खाटू श्याम जी, माता चिंतपूर्णी जी, माता ज्वाला जी, माता नैना देवी जी और माता वैष्णो देवी जी सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन किए थे।

स. हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि इस योजना का दूसरा चरण नौवें पातशाह श्री गुरु तेग़ बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व के अवसर पर अक्टूबर 2025 में शुरू किया गया था। उन्होंने बताया कि 50 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी धर्मों, जातियों और क्षेत्रों के श्रद्धालु इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण के तहत श्रद्धालुओं को श्री हरिमंदिर साहिब, श्री दुर्गियाना मंदिर, भगवान श्री वाल्मीकि तीर्थ स्थल, जलियांवाला बाग़, पार्टिशन म्यूज़ियम सहित कई अन्य प्रमुख धार्मिक और विरासत स्थलों पर ले जाया जा रहा है।

इस योजना के तहत प्रदान की जा रही सुविधाओं पर प्रकाश डालते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि योजना के दोनों चरणों के तहत श्रद्धालुओं को मुफ़्त यात्रा, आवास, भोजन, चिकित्सा सहायता और आवश्यक किटें उपलब्ध करवाई गई हैं, जिसका पूरा खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया गया है।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X