Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

सुनील जाखड़ ने कहा कि अरविंद केजरीवाल खुद को कानून और अदालत से ऊपर समझने लगे हैं

Updated on Monday, April 27, 2026 21:50 PM IST

चंडीगढ़, 27 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल द्वारा शराब घोटाले के मामले में अदालत के सामने पेश न होने के ऐलान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि क्या वे अब खुद को कानून से भी ऊपर समझने लगे हैं।

इस संबंध में सोशल मीडिया पर साझा किए गए अपने संदेश में सुनील जाखड़ ने लिखा,
“अरविंद केजरीवाल जी, आपने घोषणा की है कि सीबीआई द्वारा शराब घोटाले में आपके खिलाफ दायर अपील के मामले में आप हाईकोर्ट में पेश नहीं होंगे।
यह आपका डर है या घमंड? क्या आप अब अदालत से भी ऊपर हो गए हैं? क्या आप इस देश के संविधान को भी नहीं मानते? याद रखिए, सीबीआई ने कानून के अनुसार ही यह अपील की है।

— अदालत में पेश न होने के ऐलान को बताया अदालत की अवमानना
— कहा, अगर यही तर्क है तो क्या पंजाब सरकार डीए मामले में हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील नहीं करेगी


और हाँ, आपने जो नियम अपने लिए बनाया है, क्या उसी नियम के अनुसार आपकी पंजाब की आप सरकार सरकारी कर्मचारियों को पूरा डीए और सभी बकाया देने के हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ अपील नहीं करेगी? आप अक्सर ‘सत्यमेव जयते’ की बात करते हैं। यदि आप सच में सच्चे हैं तो डर किस बात का? कानून अपना काम कर रहा है। बेहतर होगा कि सहानुभूति लेने की कोशिश न करें और सच्चाई का सामना करें।”

जाखड़ ने कहा कि आम आदमी पार्टी का हमेशा से दोहरा चरित्र रहा है। उन्होंने कहा कि पहले भी अदालत के फैसले आ चुके हैं और हाईकोर्ट भी कानून के अनुसार ही इस मामले में निर्णय करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय कानून के तहत सरकार और प्रभावित पक्ष अक्सर निचली अदालत के फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत में जाते रहते हैं, इसलिए इस तरह का “नाटक” करना उचित नहीं है। भाजपा नेता ने आगे कहा कि यदि केजरीवाल की यह दलील मान ली जाए कि निचली अदालत का फैसला ही अंतिम होना चाहिए, तो फिर पंजाब सरकार कर्मचारियों के डीए मामले में हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ अपील क्यों करने जा रही है।

अंत में जाखड़ ने कहा कि केजरीवाल हर मुद्दे को राजनीतिक रंग देने की कोशिश करते हैं और इस मामले में भी वही कर रहे हैं, लेकिन अब लोग ऐसे “ड्रामों” से तंग आ चुके हैं।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X