Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

शिरोमणि अकाली दल ने जीरकपुर में शुरू चुनाव अभियान

Updated on Sunday, April 26, 2026 21:25 PM IST

जीरकपुर। शिरोमणि अकाली दल ने सबसे पहले जीरकपुर में चुनावी बिगुल बजाने के साथ-साथ कांग्रेस में सेंध लगाई है। पूर्व विधायक एवं अकाली दल के कोषाध्यक्ष एन.के शर्मा कांग्रेस के कर्मचारी संगठन एटक यूनियन जीरकपुर जोन के प्रधान रविंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अकाली दल में शामिल किया। इसके बाद यहां के वार्ड नंबर 15 से रविंद्र पाल सिंह को अकाली दल इंचार्ज घोषित कर दिया।

कांग्रेस में लगाई सेंध, सैकड़ों कांग्रेसी अकाली  दल में शामिल
रविंद्र पाल को बनाया वार्ड नंबर 15 का इंचार्ज


इस अवसर पर सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त उप सचिव रणजीत सिंह, समाज सेवी सुरजीत कौर,श्रीमति पूजा, डॉ.हरसिमरन कौर, अवनीत कौर, पंजाब पुलिस के सेवानिवृत्त डीएसपी गुरविंद्र पाल सिंह बब्बू, प्रसिद्ध कारोबारी हरिंद्रपाल सिंह डिंपी, सुरिंदर कौर शालू, जसकरण सिंह, जतिंद्रपाल कौर, श्रीमती परमजीत कौर, जतिन पाल सिंह समेत कई कई नेताओं का अकाली दल में स्वागत करते हुए एन के शर्मा ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल हमेशा समाज के सभी वर्गों को अपने साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। उन्होंने भारी संख्या में उपस्थिति क्षेत्र वासियों से आहवान किया कि वह चुनाव में अकाली दल को विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि अकाली दल की सरकार के समय में ही जीरकपुर में विकास की कई परियोजनाएं लागू की गई हैं। पहले कांग्रेस तथा अब आम आदमी पार्टी ने केवल यहां के लोगों को झूठ बोलकर गुमराह किया है। आम आदमी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में जीरकपुर में करीब डेढ साल तक नगर परिषद की बैठक नहीं हुई। एनके शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्र वासियों को अकाली दल की नीतियां घर-घर पहुंचाने की अपील करते हुए कहा कि अब समय आ गया है जब सभी को एकजुट होकर आम आदमी पार्टी को पंजाब की राजनीति से बाहर करना है। इसकी शुरूआत जीरकपुर नगर परिषद के चुनाव से होगी। कार्यक्रम में मौजूद भारी संख्या में लोगों ने हाथ खड़े करके अकाली दल का समर्थन किया।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X