Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

एआईएफ योजना से छोटे किसानों को मिल रहा बड़ा सहारा: मोहिंदर भगत

Updated on Saturday, April 25, 2026 20:51 PM IST

चंडीगढ़, 25 अप्रैल: पंजाब के बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत ने बताया कि कृषि अवसंरचना फंड (एआईएफ) योजना छोटे और मध्यम वर्ग के किसानों के लिए बहुत लाभकारी साबित हो रही है। इस योजना के तहत किसान कृषि अवसंरचना को मजबूत करने के लिए वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि एआईएफ योजना इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

* योजना का लाभ लेने के लिए जरूरतमंद किसान नोडल एजेंसी बागवानी विभाग से कर सकते हैं संपर्क

* अब तक एआईएफ योजना के तहत 34,265 परियोजनाओं को मिली मंजूरी


मंत्री ने बताया कि एआईएफ योजना के तहत कोल्ड स्टोरेज, गोदाम, ग्रेडिंग और पैकिंग यूनिट, प्रोसेसिंग सेंटर और अन्य कृषि सुविधाओं की स्थापना को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे किसानों को अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिल रहा है और फसलों के नुकसान में भी कमी आ रही है।
31 मार्च 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार राज्य में एआईएफ योजना के तहत 34,265 परियोजनाओं को मंजूरी दी जा चुकी है। इन परियोजनाओं के लिए विभिन्न वित्तीय संस्थानों द्वारा 7,991 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 7,496 करोड़ रुपये लाभार्थियों को जारी किए जा चुके हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब का बागवानी विभाग इस योजना को लागू करने के लिए नोडल एजेंसी के रूप में कार्य कर रहा है और राज्य का कोई भी किसान अपने नजदीकी बागवानी कार्यालय में जाकर विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर इस योजना का लाभ उठा सकता है।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X