Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

अक्षय शर्मा ने राज्यसभा सांसदों का किया स्वागत, भाजपा को मिली मजबूती

Updated on Saturday, April 25, 2026 19:45 PM IST

अमृतसर। अमृतसर हल्का उत्तरी से भाजपा नेता अक्षय शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए सात राज्यसभा सांसदों का हार्दिक स्वागत करते हुए इसे जनहित, विकास और राष्ट्रहित की राजनीति को मजबूती देने वाला कदम बताया। उन्होंने कहा कि इन नेताओं का भाजपा से जुड़ना इस बात का संकेत है कि देश और पंजाब की बेहतरी के लिए समर्पित लोग अब विकासवादी सोच के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं वहीं इस स्थानांतरण ने आप की कुशासन की नीति को भी जाहिर किया है।

आप के कुशासन ओर मतलब की राजनीति आई सामने


अक्षय शर्मा ने कहा कि इन सांसदों ने सही समय पर एक ऐसी राजनीतिक विचारधारा को चुना है, जो देशहित, सुशासन और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा कि भाजपा आज देश की सबसे भरोसेमंद राजनीतिक शक्ति के रूप में उभरी है, जिसके नेतृत्व में हर वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर काम हो रहा है।

उन्होंने कहा कि पंजाब में लोगों की अपेक्षाएं अब नई दिशा और मजबूत नेतृत्व की ओर हैं। राज्यसभा सांसदों का भाजपा में शामिल होना इसी विश्वास को और मजबूत करता है। जब जनहित को प्राथमिकता नहीं मिलती, तो संवेदनशील और ईमानदार लोग बेहतर विकल्प चुनते हैं, और इन सांसदों का निर्णय उसी सोच को दर्शाता है।

अक्षय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुरक्षा और सुशासन के नए आयाम स्थापित किए हैं। यही कारण है कि विभिन्न क्षेत्रों से लोग भाजपा की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर उससे जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में भी भाजपा सकारात्मक बदलाव की मजबूत आधारशिला रख रही है।

उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले 2027 विधानसभा चुनावों में पंजाब की जनता विकास, पारदर्शिता और जनसेवा के पक्ष में अपना समर्थन देगी। भाजपा के नेतृत्व में प्रदेश में रोजगार, किसानों के हित, बेहतर कानून-व्यवस्था और बुनियादी विकास को नई गति मिलेगी। अक्षय शर्मा ने कहा कि सातों सांसदों का भाजपा में स्वागत केवल राजनीतिक औपचारिकता नहीं, बल्कि पंजाब के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सकारात्मक कदम है। उन्होंने कहा कि यह जुड़ाव आने वाले समय में पंजाब को नई दिशा और विकास की नई रफ्तार देने में अहम भूमिका निभाएगा।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X