Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

मतदाता सूचियों की धांधली पर चुनाव आयोग पहुंचे एनके शर्मा

Updated on Tuesday, April 21, 2026 18:36 PM IST

चंडीगढ़। जीरकपुर नगर परिषद क्षेत्र में मतदाता सूचियों के फर्जीवाड़े को लेकर चल रहा विवाद बढ़ गया है। शिरोमणि अकाली दल के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक एनके शर्मा आज मतदाता सूचियों की धांधली के संबंधित दस्तावेज लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ पंजाब राज्य चुनाव आयोग कार्यालय पहुंचे।
एनके शर्मा ने राज्य चुनाव आयोग की सचिव राजदीप कौर से मुलाकात कर उन्हें सैकड़ों वोटों के दस्तावेजी प्रमाण सौंपते हुए कहा कि जानबूझ कर मोहाली, खरड़ तथा लालडू के मतदाताओं की वोट जीरकपुर में बनाई गई है। उन्होंने कहा कि अधिकारी आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों को वोटों की जांच के बहाने बुलाकर उन मतदाताओं के वोट काट रहे हैं जो आम आदमी पार्टी की बजाए अकाली दल के साथ हैं।

मोहाली व खरड़ के मतदाताओं की वोटें जीरकपुर में बनी,बड़ा घोटाला
सैकड़ों वोटें के फर्जीवाड़े पर सचिव को सौंपा ज्ञापन
अब हाईकोर्ट में जाने की तैयारी


एनके शर्मा ने कहा कि जीरकपुर के वार्ड नंबर एक में कुल 6286 वोट हैं,जिनमें एक हजार मतदाता दूसरे वार्डों के हैं। वार्ड नंबर दो में 3114 वोट हैं, जिनमें 500 मतदाता दूसरे वार्ड के हैं। उन्होंने बताया कि भबात गांव के मदाताओं के वोट चार किलोमीटर दूर बलटाणा में बना दिए गए हैं और गांव छत के मतदाताओं को पीरमछल्ला में शामिल कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर चार में कुल 4337 वोट हैं, जिनमें 1500 वोट बाहर के हैं। वार्ड नंबर दस में 4229 वोट में छत्त,दयालपुरा, नाभा साहिब आदि के वोट डाल दिए गए हैं।
एनके शर्मा ने चुनाव आयोग अधिकारी के समक्ष सभी वार्डों की धांधली तथा मतदाता सूचियों में हुए बदलाव को लेकर विस्तृत दस्तावेजी प्रमाण पेश किया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि आज समूची अफसरशाही सरकार के दबाव में काम कर रही है। उन्हें उम्मीद नही है कि यहां इंसाफ मिलेगा और इस वोटर सूची घोटाले के दोषी अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई होगी। एनके शर्मा ने कहा कि उन्होंने कानूनी विशेषज्ञों से बातचीत कर ली है। बहुत जल्द इस संबंध में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की जाएगी। अकाली दल के पास इस घोटाले के संबंध में पुख्ता सबूत मौजूद हैं। चुनाव आयोग कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाने वालों में पूर्व पार्षद मनदीप सिंह, सुरजीत सिंह, अवतार सिंह, कृष्ण ढकौली, रविंद्र सिंह, रघुवीर जुनेजा, विक्की तुषार समेत कई नेता उनके साथ मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X