मोहाली। मोहाली स्थित एसजीएच मैनेजमेंट इंडिया ने प्रयोग फाउंडेशन के साथ मिलकर महिलाओं तथा बच्चों विशेषकर दिव्यांगों की मदद के सीएसआर गतिविधियों को बढ़ावा देने का फैसला किया है। इसका मुख्य उद्देश्य कौशल विकास और रचनात्मक गतिविधियों के ज़रिए दिव्यांग बच्चों को सशक्त बनाना है। इस पहल के तहत एसजीएस मैनेजमेंट के कर्मचारियों ने प्रयोग फाउंडेशन से जुड़े बच्चों द्वारा हाथ से बनाई गई मोमबत्तियों व अन्य सजावटी को खरीदने और उनका समर्थन करने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस गतिविधि से न केवल बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को बढ़ावा मिला, बल्कि उनके आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता को बढ़ाने में भी मदद मिली।
हाथ से बनी चीज़ों,कौशल विकास, रचनात्मकता और समावेशी विकास को मिलेगा बढ़ावा
|
एसजीएच मैनेजमेंट इंडिया की चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर अनिता सुमरा सिह ने कहा कि सच्ची प्रगति ऐसे माहौल बनाने में है, जहां हर व्यक्ति को उसकी क्षमताओं के अनुसार आगे बढ़़ने के अवसर मिलें। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद बच्चों तथा महिलाओं द्वारा बनाई गई मोमबत्तियां रचनात्मकता, साहस और दृढ़ संकल्प की प्रतीक हैं, और ऐसे सार्थक काम में सहयोग करने पर उन्होंने गर्व व्यक्त किया। प्रयोग फाउंडेशन की प्रोजेक्ट इंचार्ज शिवांगी बंसल ने इस सहयोग के लिए एचजीएच मैनेजमेंट इंडिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी साझेदारियां बच्चों में आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती हैं। एसजीएच मैनेजमेंट इंडिया में सीनियर टीम लीड एच.आर. तरुण कुमार ने कर्मचारियों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने और कंपनी के मूल्यों तथा समाज पर असर डालने वाली पहलों के बीच जुड़ाव को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। इस मुख्य उद्देश्य सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देना था।