Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

कुलतार सिंह संधवां द्वारा गेहूं की फसल को आग से बचाने के लिए सावधानियां बरतने की अपील

Updated on Tuesday, April 14, 2026 19:16 PM IST

चंडीगढ़, 14 अप्रैल 2026: पंजाब विधानसभा के स्पीकर स कुलतार सिंह संधवां ने गांव संधवां और कोठे गज्जन सिंह में आग लगने से गेहूं की फसल को हुए नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने एसडीएम कोटकपूरा को तुरंत नुकसान की रिपोर्ट भेजने और मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे गेहूं की फसल को आग से बचाने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। उल्लेखनीय है कि गांव संधवां में लगभग 8 एकड़ और कोठे गज्जन सिंह में करीब 10 एकड़ गेहूं की फसल आग लगने से नष्ट हो गई।

जिला अधिकारियों को गांव संधवां और कोठे गज्जन सिंह में आग से हुए नुकसान की रिपोर्ट भेजने के निर्देश


स्पीकर संधवां ने किसानों को कटाई पूरी होने तक पूरी सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने जोर देकर कहा कि बढ़ते तापमान के कारण तेज हवाएं चलना, बिजली के शॉर्ट सर्किट या मजदूरों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली बीड़ी-सिगरेट ऐसी घटनाओं के मुख्य कारण हैं।

उन्होंने आगे कहा कि कच्ची सड़कों के कारण मौके पर सहायता पहुंचने में देरी हो सकती है, इसलिए गांव स्तर पर पहले से तैयार रहना बेहद जरूरी है।
उन्होंने
किसानों को अपील की कि वह निम्न लिखित  सावधानियां अपनाएं :

ट्रांसफॉर्मर के पास वाली गेहूं की कटाई पहले कर लें।

यदि पानी की आवश्यकता न हो तो ट्रांसफॉर्मर का स्विच बंद रखें।

खेतों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करें और गड्ढों में पानी जमा रखें।

टैंकों में पानी भरकर साझा स्थानों पर रखें तथा पाइप की व्यवस्था करें।

बड़े स्प्रे पंप तैयार रखें और उनके संपर्क नंबर साझा करें।

छोटे स्प्रे पंप भी तैयार रखें तथा पानी और पेट्रोल की व्यवस्था रखें।

अग्निशमन यंत्र सामूहिक रूप से खरीदें।

मजदूरों को आग के उपयोग के दौरान सावधानी बरतने के लिए कहें।

आग बुझाने के लिए गांव के युवाओं की एक टीम तैयार रखें।

खेतों में हल रखें ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत उपयोग किया जा सके।

हर किसान के पास जरूरी संपर्क नंबर (गुरुद्वारा साहिब, बिजली ग्रिड आदि) हों।

इन दिनों के दौरान शराब आदि से दूर रहें ताकि हर समय सतर्क रहा जा सके।

अंत में उन्होंने कहा कि यदि इन सावधानियों का पालन किया जाए तो फसल को आग जैसी घटनाओं से काफी हद तक बचाया जा सकता है।

Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X