Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

अमन अरोड़ा द्वारा डी.ए.वी. कॉलेज में 3-दिवसीय "कारवां 2026" का शुभारंभ

Updated on Tuesday, March 24, 2026 19:30 PM IST

चंडीगढ़, 24 मार्च: पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री तथा आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रधान अमन अरोड़ा ने यहां डी.ए.वी. कॉलेज, सेक्टर-10 में तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम "कारवां 2026" का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम के उद्घाटन दिवस पर संस्थान की ओर से शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जिससे पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया। इस अवसर पर जन सभा को संबोधित करते हुए अमन अरोड़ा ने सांस्कृतिक महत्व और राष्ट्रवादी मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता के लिए संस्थान की सराहना की। उन्होंने वर्तमान संदर्भ में शहीद भगत सिंह की विचारधारा की प्रासंगिकता पर जोर देते हुए विद्यार्थियों को अन्याय के विरुद्ध इस क्रांतिकारी योद्धा के सिद्धांतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया और पाठ्य पुस्तकों के साथ-साथ अन्य ज्ञान अर्जित करने के लिए भी उत्साहित किया।
उन्होंने कहा कि इस पवित्र दिवस पर हम केवल शहीदों को ही नहीं, बल्कि उनके संकल्पों को भी याद करते हैं। शहीद भगत सिंह ने औपनिवेशिक शासन से स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया और शोषण, भूखमरी तथा असमानता से मुक्त समाज का सपना देखा। ‘कारवां 2026’ इस बात का प्रतीक है कि डीएवी कॉलेज ऐसे नागरिक तैयार कर रहा है, जिनमें सही और गलत की पहचान करने की क्षमता हो। उन्होंने युवाओं को इस ‘कारवां’ को आगे बढ़ाने का आह्वान किया, ताकि ‘रंगला पंजाब’ और एक सशक्त भारत का निर्माण किया जा सके, जिसका सपना हमारे शहीदों ने देखा था।

अमन अरोड़ा ने शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की, युवाओं को क्रांतिकारी योद्धा की विचारधारा अपनाने के लिए प्रेरित किया


शहीद भगत सिंह की भांजी श्रीमती गुरजीत कौर ढट्ट की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा को और बढ़ा दिया। उन्होंने अपने मामा द्वारा दी गई कुर्बानियों और उनके स्थायी आदर्शों को याद करते हुए भावनात्मक श्रद्धांजलि दी, जिसने दर्शकों को गहराई से प्रभावित किया। प्रिंसिपल डॉ. मोना नारंग ने अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया और एक ऐसी शाम की शुरुआत की, जिसमें इतिहास की गंभीरता और युवाओं की ऊर्जा का सुंदर संतुलन देखने को मिला। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के दौरान देशभक्ति गीतों के मधुर समन्वय के माध्यम से देश के मूल्यों की झलक देखने को मिली। गुरविंदर और कर्शुभजीत सिंह द्वारा प्रस्तुत "भगत सिंह दी वार" ने क्रांतिकारी भावना को जीवंत कर दिया। आकर्षक देशभक्ति नृत्य-नाटिका, गुरप्रीत कौर और गुरकमल सिंह की प्रभावशाली कविता तथा गायक मन्ना मंड के जोशीले प्रदर्शन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।


Have something to say? Post your comment
एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

: अकाली दल की सरकार में लालडू बनेगा गेटवे ऑफ पंजाब:कृष्ण पाल शर्मा

पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

: पी.एस.आई.सी. ने राज्य स्तरीय आर.टी.आई. दिवस मनाया

X